Delhi Bus Accident:दिल्ली के करोल बाग इलाके में देर रात एक बस का दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया जिसमें दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा प्रसिद्ध झंडेवालन मंदिर के पास हुआ, जब बस अनियंत्रित होकर पलट गई। अग्निशमन विभाग के अनुसार, राजस्थान से आ रही एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई।
उन्हें रात 1:08 बजे सूचना मिली। बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। कुछ घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है, "बस में लगभग 30-35 लोग थे... हमने यात्रियों को यथासंभव बचाने की कोशिश की।"