लाइव न्यूज़ :

दिल्ली भाजपा ने ‘ऑक्सीजन कुप्रबंधन’ को लेकर केजरीवाल से माफी की मांग की

By भाषा | Updated: June 26, 2021 19:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जून दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति की उस रिपोर्ट के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से "ऑक्सीजन कुप्रबंधन" के लिए माफी मांगने की मांग की, जिसमें कहा गया है कि यहां की सरकार ने महामारी की दूसरी लहर के दौरान जीवन रक्षक गैस की खपत को "बढ़ा चढ़ाकर’’ कर बताया था।

शुक्रवार को रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद भाजपा ने दिल्ली सरकार पर "आपराधिक लापरवाही" का आरोप लगाया, जबकि आप नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि ‘‘फर्जी’’ रिपोर्ट भाजपा कार्यालय में तैयार की गई।

गुप्ता ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने ‘‘आवश्यकता से चार गुना अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति की मांग की जिसके कारण अन्य राज्यों में जीवन रक्षक गैस की आपूर्ति की कमी हो गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह (केजरीवाल) केवल अपने कुप्रबंधन को छिपाने के लिए ऑक्सीजन की कमी का बहाना लेकर आए। यदि केजरीवाल ने अपनी गलती और कथित ऑक्सीजन संकट के कारण दहशत का माहौल बनाने की कोशिश करने के लिए अगले 24 घंटे में माफी नहीं मांगी तो भाजपा उनके खिलाफ जन आंदोलन शुरू करेगी।’’

अप्रैल-मई में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों में ऑक्सीजन की खपत का ऑडिट करने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित उप-समूह की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन की खपत ‘‘बढ़ा-चढ़ाकर’’ बतायी और 1140 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का दावा किया, जो 289 मीट्रिक टन की आवश्यकता से चार गुना अधिक थी।

समिति ने कहा कि दिल्ली सरकार ने "गलत फॉर्मूले" का उपयोग करते हुए 30 अप्रैल को मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन की 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का आवंटन करने की मांग की।

हालांकि, एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने शनिवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा उनकी अध्यक्षता में नियुक्त समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट एक अंतरिम रिपोर्ट है।

दो सदस्यों दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव (गृह) बी एस भल्ला और मैक्स हेल्थकेयर के क्लीनिकल डायरेक्टर संदीप बुद्धिराजा ने नतीजे पर सवाल उठाए।

भल्ला ने 30 मई को उनके साथ साझा की गई 23-पृष्ठ की अंतरिम रिपोर्ट पर अपनी आपत्तियां और टिप्पणियां दीं।

विवाद से आगे बढ़ने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी को एकसाथ काम करने का आह्वान किया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अगली कोविड लहर में ऑक्सीजन की कमी न हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब