लाइव न्यूज़ :

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने लगाया बड़ा आरोप, बोले- 'खालिस्तानियों से पैसे लेकर वोट खरीदे हैं अरविंद केजरीवाल ने'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 21, 2022 07:10 IST

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली में सीएम केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कथित तौर पर इस बात का दावा किया कि अरविंद केजरीवाल की "निम्न और राष्ट्र विरोधी मानसिकता" उस समय उजागर हो गई थी, जब उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड का विरोध किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल खुद को सबसे प्यारा आतंकवादी कह रहे हैं, जो बिल्कुल सही है केजरीवाल ने देश विरोधी मानसिकता के कारण गणतंत्र दिवस परेड का विरोध कियाअरविंद केजरीवाल ने पंजाब में खालिस्तानी समर्थकों के जनमत संग्रह 2020 को अपना समर्थन दिया

दिल्ली: खालिस्तान विवाद में जबरदस्त तरीके से फंसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बड़ा ही सनसनीखेज आरोप लगाया है। भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खालिस्तानियों से पैसे लेकर पंजाब में वोट खरीदे हैं।

दिल्ली बीजेपी प्रमुख का बयान कवि कुमार विश्वास के उस आरोप के बाद आयी है, जिसमें कुमार ने आरोर लगाया था कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल या तो पंजाब के सीएम बननता चाहते हैं या फिर खालिस्तान के पीएम बनना चाहते हैं।

कुमार विश्वास के द्वारा दिये गये इस बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल पंजाब चुनाव की रैलियों में मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निशाना साध रहे थे।

आदेश गुप्ता ने कहा, "यह कठोर सच्चाई है कि वह (केजरीवाल) खालिस्तानियों से पैसे लेकर वोट खरीद रहे हैं और वे जो कहते हैं उससे सहमत हैं। अब जब वह खुद को सबसे प्यारा आतंकवादी कह रहे हैं तो यह सही भी है क्योंकि उन्होंने दिल्ली दंगों में शामिल लोगों को आप में शामिल किया।"

आदेश गुप्ता ने यह बयान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के उस बयान के हवाले से दिया है, जिसमें उन्होंने कुमार विश्वास के आरोप "हंसने योग्य" बताया था और साथ में यह भी कहा था कि उन्हें "दुनिया का सबसे प्यारा आतंकवादी" होना चाहिए जो स्कूलों और अस्पतालों का निर्माण करता है।

आदेश गुप्ता ने दिल्ली में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कथित तौर पर इस बात का दावा किया कि केजरीवाल की "निम्न और राष्ट्र विरोधी मानसिकता" उस समय उजागर हो गई थी, जब उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड का विरोध किया था। इसके साथ ही आदेश गुप्ता ने यह भी कहा, "अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले पंजाब में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा करवाये जा रहे जनमत संग्रह 2020 को अपना समर्थन किया था।"

वहीं सीएम केजरीवाल द्वारा कुमा्र विश्वास के आरोपों का मजाक उड़ाने पर भाजपा के साथ कांग्रेस ने भी कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस की ओर से विवाद पर तीखा हमला करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों का समर्थन कर रहे थे।

पंजाब के सीएम चन्नी ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा, "अरविंद केजरीवाल ने उस खालिस्तानी संगठनों से समर्थन लिया है, जो देश को तोड़ना चाहते हैं। केरवाल का खालिस्तान को समर्थन दिया जाना बहुत ही खतरनाक बात है। केजरीवाल देश को तोड़कर शासन करना चाहते हैं।" 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालBJPकांग्रेसकुमार विश्वासCharanjit Singh Channi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?