मनोज तिवारी ने केजरीवाल को बताया 'घोषणा मंत्री', कहा- जो 52 महीने में कुछ नहीं कर सका वह 3 महीने में क्या करेगा? 

By पल्लवी कुमारी | Published: June 3, 2019 04:22 PM2019-06-03T16:22:14+5:302019-06-03T16:22:14+5:30

मनोज तिवारी ने कहा, 52 महिनों में सीसीटीवी, वाईफाई , महिला सुरक्षा के लिए बसों में पैनिक बटन, बसों में मार्शल और नई बसें तो उपल्बध नहीं करा पाये बल्कि पुरानी बसों को भी दिल्ली की सड़कों से नदारद कर दिया।

Delhi BJP chief Manoj Tiwari to seek relief for traders hit by fire | मनोज तिवारी ने केजरीवाल को बताया 'घोषणा मंत्री', कहा- जो 52 महीने में कुछ नहीं कर सका वह 3 महीने में क्या करेगा? 

मनोज तिवारी ने केजरीवाल को बताया 'घोषणा मंत्री', कहा- जो 52 महीने में कुछ नहीं कर सका वह 3 महीने में क्या करेगा? 

Highlightsमुख्यमंत्री केजरीवाल का ये नया सगुफा अब काम नहीं आएगा: अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल का कहना है कि महिलाओं का किराया इसलिए फ्री किया जा रहा है कि ताकी वो ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर सके

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष  मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो जो शख्स 52 महीने में कुछ नहीं कर सका वह 3 महीने में क्या करेगा। मनोज तिवारी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से खोखला वादा कर जनता के सामने अपनी नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं।

मनोद तिवारी का ये पलटवार अरविंद केजरीवाल के उस ऐलान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों में महिलाओं का किराया फ्री कर दिया जाएगा। जिसे  2 से 3 महीने में लागू किया जाएगा। 

मनोज तिवारी ने यह भी कहा है कि अगर अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लिए कुछ करना चाहते हैं तो आयुष्मान और प्रधानमंत्री आवास भी योजना लागू करें। मनोज तिवारी ने कहा, जब मेट्रो का किराया बढ़ा तो केजरीवाल की स्वीकृति से बढ़ा और अब जब छह महीने बाद चुनाव हैं तो केजरीवाल ये एक नया खोखला वादा कर रहे हैं सिर्फ अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए। केजरीवाल सिर्फ एक घोषणा मंत्री हैं, इसके अलावा और कुछ नहीं कर सकते हैं वो।  

मनोज तिवारी ने कहा, 52 महिनों में सीसीटीवी, वाईफाई , महिला सुरक्षा के लिए बसों में पैनिक बटन, बसों में मार्शल और नई बसें तो उपल्बध नहीं करा पाये बल्कि पुरानी बसों को भी दिल्ली की सड़कों से नदारद कर दिया। मुख्यमंत्री केजरीवाल का ये नया सगुफा अब काम नहीं आएगा 

अरविंद केजरीवाल का कहना है कि महिलाओं का किराया इसलिए फ्री किया जा रहा है कि ताकी वो ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर सके। महिलाओं को फ्री यात्रा देने में डीएमआरसी को होने वाले नुकसान की भरपाई दिल्ली सरकार करेगी। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि एक हफ्ते में किराया फ्री करने को लेकर प्रपोजल तैयार किया जाएगा। जिसके बाद डीटीसी और दिल्ली मेट्रो से बात की जाएगी। दिल्ली सरकार ने लिए महिलाओं का किराया फ्री  करने को लेकर दिल्ली की जनता से मेल आईडी देकर सुझाव भी मांगे हैं। 

Web Title: Delhi BJP chief Manoj Tiwari to seek relief for traders hit by fire

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे