Delhi: बीजेपी ने तीनों नगर निगमों के लिए जारी की महापौर और उप महापौर की सूची, देखें पूरी लिस्ट

By सुमित राय | Published: June 17, 2020 02:25 PM2020-06-17T14:25:00+5:302020-06-17T14:34:47+5:30

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने दिल्ली की तीनों नगर निगमों के महापौर और उप महापौर के लिए नामों का ऐलान कर दिया है।

Delhi BJP announces candidates for civic bodies posts | Delhi: बीजेपी ने तीनों नगर निगमों के लिए जारी की महापौर और उप महापौर की सूची, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली में उत्तरी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली नगर निगम हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsबीजेपी ने दिल्ली की तीनों नगर निगम के लिए महापौर और उप महापौर के लिए नामों की घोषणा कर दी है।दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने इन सभी नामों को फाइनल किया है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली की तीनों नगर निगमों के महापौर और उप महापौर के लिए नामों की घोषणा कर दी है। दिल्ली बीजेपी ने इसके साथ ही जोन के लिए नामों के अलावा अध्यक्ष स्थायी समिति, उपाध्यक्ष अध्यक्ष स्थायी समिति और नेता सदन के नामों का ऐलान कर दिया है।

तीनों नगर निगमों के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख बुधवार (17 जून) है। बता दें कि तीनों नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत में है और महापौर व उप महापौर निर्विरोध चुने जा सकते हैं। हालांकि अगर चुनाव कराने की नौबत आती है तो इसके लिए मतदान 23 जून को होगा।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने इन सभी नामों को फाइनल किया है। लिस्ट के अनुसार उत्तरी दिल्ली के लिए जय प्रकाश को महापौर और रितु गोयल को उप महापौर बनाया गया है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के लिए अनामिका मिथलेश को महापौर और सुभाष भड़ाना को उपमहापौर का उम्मीदवार बनाया है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के लिए महापौर के लिए निर्मल जैन और महापौर के लिए हरि प्रकाश बहादुर का नाम फाइनल किया है।

उत्तरी दिल्ली के लिए अध्यक्ष स्थायी समिति के लिए छैल बिहारी गोस्वामी, उपाध्यक्ष स्थायी समिति के लिए विजेंद्र यादव का नाम फाइनल किया गया है। पार्टी ने नेता सदन के लिए योगेश वर्मा का नाम फाइनल किया है। दक्षिणी दिल्ली के अध्यक्ष स्थायी समिति के लिए राजदत्त गहलोत, उपाध्यक्ष स्थायी समिति के लिए तुलसी जोशी और नेता सदन के लिए नरेंद्र चावला का नाम फाइनल किया है। इसके अलावा पार्टी ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम के लिए अध्यक्ष स्थायी समिति के लिए सतपाल सिंह, उपाध्यक्ष स्थायी समिति दीपक मल्होत्रा और नेता सदन के लिए प्रवेश वर्मा के नाम पर मुहर लगाई है।

Web Title: Delhi BJP announces candidates for civic bodies posts

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे