लाइव न्यूज़ :

बवाना अग्निकांडः VIDEO में खुसफुसाते दिखीं BJP नेता, बोलीं-फैक्ट्री का लाइसेंस है हमारे पास

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 21, 2018 10:13 IST

बवाना हादसे के बाद फैक्ट्री को लाइसेंस जारी करने पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसमें दिल्ली सरकार और एमसीडी आपस में एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और दोनों में खींचतान शुरू हो गई है।

Open in App

दिल्ली स्थित बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार शाम (20 जनवरी) को भीषण आग लगी थी। इस हादसे ने 17 लोगों की जान निगल ली। वहीं, फैक्ट्री के एक मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद फैक्ट्री को लाइसेंस जारी करने पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसमें दिल्ली सरकार और एमसीडी आपस में एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और दोनों में खींचतान शुरू हो गई है। इसी बीच एक वीडियो सामने आने के बाद राजनीति गर्मा गई है। 

खुसफुसाहट का वीडियो हुआ वायरलदरअसल, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता और उत्तर दिल्ली नगर निगम की मेयर प्रीति अग्रवाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह साथ में खड़े एक युवक से कहती दिखाई दे रही हैं कि इस फैक्ट्री का लाइसेंस हमारे पास है। इसलिए हम कुछ नहीं बोल सकते। उनकी खुसफुसाहट को साफ-साफ सुना जा सकता है। केजरीवाल मांगें माफीवीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि प्रीति अग्रवाल ने बस इतना ही पूछा कि फैक्ट्री किसके अंदर आती है, यह बस खुसफुसाहट थी। केवल 'ये फैक्ट्री' ही साफ सुना जा रहा है। इस दुखद घड़ी में लोग बीजेपी पर दोष लगाने के लिए फर्जी वीडियो वायरल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी इस वीडियो को रिट्वीट किया है, उन्हें इतनी निम्न स्तर की राजनीति के लिए माफी मांगनी चाहिए।

हादसे की जिम्मेदार दिल्ली सरकारइधर, हादसे को लेकर बीजेपी ने दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। मनोज तिवारी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को लेकर कहा कि ये सब मजदूर हैं। यहां के लोग सरकार से गुस्सा हैं। सीएम केजरीवाल काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से यहां अवैध फैक्ट्रियां चल रही हैं, उसकी जिम्मेदार दिल्ली सरकार है।

दिल्लीः बवाना अग्निकांड के बाद सियासत शुरू, AAP और BJP समर्थक भिड़े

तीन फैक्ट्रियों में लगी आगइस अग्निकाडं को लेकर दिल्‍ली फायर सर्विसेज के निदेशक जीसी मिश्रा ने बताया कि बवाना में तीन जगहों पर आग लगने की जानकारी मिली।  सेक्‍टर -1 में प्‍लास्टिक फैक्‍ट्री, सेक्‍टर-5 में पटाखा फैक्‍ट्री और सेक्‍टर-3 में फर्नेश ऑइल स्‍टोरेज में।  सेक्‍टर-5 में लगी आग में लोग मारे गए। आग पर अब पूरी तरह काबू पा लिया गया है। हमने अभी तक 17 शव बरामद किए हैं। 

दिल्लीः प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से 17 की मौत, सीएम ने किया 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान

दिल्ली सरकार ने किया मुआवजे का ऐलानवहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसपर दुख जताते हुए जांच का आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत के कामों पर हमारी नजर है। इसके अलावा केजरीवाल ने मरने वालों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपये देने का घोषणा की है।

टॅग्स :भीषण आगबीजेपीअरविन्द केजरीवालदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत