लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Speaker: कौन हैं विजेंद्र गुप्ता?, रोहिणी से तीसरी बार चुने गए विधायक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 20, 2025 11:27 IST

Delhi Assembly Speaker CM Oath Ceremony LIVE: रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का उम्मीदवार नामित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Assembly Speaker CM Oath Ceremony LIVE:  प्रदीप मित्तल को हराकर 37 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।Delhi Assembly Speaker CM Oath Ceremony LIVE: पिछली ‘आप’ (आम आदमी पार्टी) सरकार ने लंबित रखा था।Delhi Assembly Speaker CM Oath Ceremony LIVE: विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे विजेंद्र गुप्ता रोहिणी के विधायक हैं। 

Delhi Assembly Speaker CM Oath Ceremony LIVE: भाजपा के विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और मोहन बिष्ट उपाध्यक्ष होंगे। विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे विजेंद्र गुप्ता रोहिणी के विधायक हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में गुप्ता ने रोहिणी सीट से आम आदमी पार्टी के प्रदीप मित्तल को हराकर 37 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। पार्टी नेताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गुप्ता ने पार्टी द्वारा उन्हें विधानसभा के अध्यक्ष पक्ष के लिए नामित किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘मैं सबसे पहले उन कैग (भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक) रिपोर्ट को सदन में पेश करूंगा, जिन्हें पिछली ‘आप’ (आम आदमी पार्टी) सरकार ने लंबित रखा था।’’

रोहिणी से तीसरी बार विधायक चुने गए सिंह ने अन्य भाजपा विधायकों के साथ मिलकर अदालत का दरवाजा खटखटाया था और आरोप लगाया था कि पूर्ववर्ती ‘आप’ सरकार अपने प्रदर्शन पर कैग की 14 रिपोर्ट को विधानसभा में पेश किए जाने से रोक रही है। नवगठित आठवीं दिल्ली विधानसभा में भाजपा के 48 विधायक हैं, जबकि विपक्षी ‘आप’ के 22 विधायक हैं। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव सदन के सदस्यों द्वारा किया जाता है।

टॅग्स :Delhi BJPRekha Guptaदिल्ली सरकारDelhi Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?