लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायक को अगले सत्र के लिये निलंबित किया

By भाषा | Updated: July 30, 2021 16:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही बाधित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक ओम प्रकाश शर्मा को अगले सत्र के लिए निलंबित कर दिया।

अध्यक्ष के इस फैसले के विरोध में भाजपा के सभी विधायकों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) विधायक सोमनाथ भारती के बारे में व्यंग्यात्मक टिप्पणी की, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया।

इसके बाद भारती समेत आप के कुछ विधायक सदन के आसन के निकट आ गए और बिष्ट से माफी की मांग करने लगे।

इसके बाद बिष्ट, ओम प्रकाश शर्मा, जितेंद्र महाजन, अनिल बाजपेयी समेत भाजपा विधायकों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। अध्यक्ष ने आप विधायकों को अपनी सीटों पर लौटने का निर्देश दिया और बिष्ट से माफी मांगने को भी कहा। उन्होंने भाजपा के अन्य विधायकों से भी शांति बनाए रखने की अपील की।

भाजपा विधायक बिष्ट ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी, लेकिन शर्मा और महाजन चिल्लाते रहे। अध्यक्ष ने महाजन को 10 मिनट के लिए सदन से बाहर जाने को कहा और शर्मा को सदन नहीं चलने देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

शर्मा नहीं माने और उन्होंने बिष्ट से माफी मांगने के अध्यक्ष के फैसले पर सवाल उठाया, जिसके बाद गोयल ने उन्हें अगले सत्र के लिए निलंबित करने का आदेश दिया।

गोयल ने फैसला सुनाया, ''मैं सदन के अगले सत्र के लिए ओम प्रकाश शर्मा को निलंबित करता हूं।''

इस फैसले के बाद भाजपा के सभी विधायक सदन से बहिर्गमन कर गए।

सत्तर सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के आठ जबकि आम आदमी पार्टी के 62 सदस्य हैं।

सदन में केंद्र के तीन कृषि कानूनों पर भी चर्चा होनी है, जिनके खिलाफ किसान दिल्ली की तीन सीमाओं सिंघू, टीकरी और गाजीपुर में गत 26 नवंबर से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी