लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने वर्ष 2025-26 के लिए 14 विधायकों को MCD में मनोनीत किया, पूरी सूची यहां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2025 13:56 IST

Delhi: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने नगर निगम अधिनियम, 1957 के प्रावधानों के तहत 2025-26 के कार्यकाल के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में 14 विधायकों को नामित किया है। नामित विधायक नागरिक प्रशासन, बजट योजना और बुनियादी ढांचे के विकास में एमसीडी का समर्थन करेंगे।

Open in App

Delhi: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए 14 विधायकों को मनोनीत किया है, जिससे अगले महीने महापौर चुनाव जीतकर ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बनाने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आकांक्षाओं को बल मिला है। इन 14 विधायकों में से भाजपा के 11 और आम आदमी पार्टी (आप) के तीन विधायक हैं। मनोनीत विधायक अप्रैल में होने वाले महापौर और उप महापौर पद के चुनाव में मतदान करेंगे।

पार्षदों के अलावा, दिल्ली के सात लोकसभा सदस्य (सभी भाजपा के), तीन राज्यसभा सदस्य (सभी ‘आप’ के) और 14 मनोनीत विधायक दिल्ली नगर निगम के महापौर और उप महापौर के लिए होने वाले चुनाव में मतदाता हैं। गुप्ता ने एक बयान में कहा कि मनोनीत विधायक नगर निगम की बजट निर्माण, नागरिक प्रशासन और शहरी शासन में सहायता करेंगे।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एमसीडी में मनोनीत भाजपा विधायकों में अनिल शर्मा, चंदन चौधरी, जितेंद्र महाजन, करनैल सिंह, मनोज कुमार शौकीन, नीलम पहलवान, प्रद्युम्न सिंह राजपूत, राज कुमार भाटिया, रविकांत, संजय गोयल और तरविंदर मारवाह हैं। ‘आप’ विधायकों में प्रवेश रत्न, सुरेंद्र कुमार और राम सिंह नेताजी शामिल हैं। ‘आप’ ने नवंबर 2024 में हुए पिछले महापौर चुनाव में तीन मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।

पिछले महीने विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल करने वाली भाजपा महापौर का पद हासिल करके दिल्ली में ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बनाने की उम्मीद कर रही है। भाजपा की दिल्ली इकाई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, ‘‘एमसीडी में पार्टी के 11 विधायकों के मनोनीत होने के साथ ही महापौर पद पर जीत की संभावना खासकर तब और भी अधिक हो गई है जब हमें पहले से ही ‘आप’ के कई पार्षदों से संकेत मिल रहे हैं कि वे भाजपा में शामिल होना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र, दिल्ली और एमसीडी में भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार लोगों की सेवा के लिए तेजी से काम सुनिश्चित करेगी। फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 48 सीट जीती थीं जबकि ‘आप’ को केवल 22 सीट पर जीत मिली थी। अधिकारियों के अनुसार, एमसीडी में ‘आप’ के 121 पार्षदों में से तीन ने विधानसभा चुनाव जीता, जबकि भाजपा के 120 पार्षदों में से आठ सदन के लिए चुने गए। ‘आप’ ने 2022 के एमसीडी चुनावों में 134 वार्ड, भाजपा ने 104, कांग्रेस ने नौ और निर्दलीय ने तीन वार्ड जीते थे।

भाजपा नेताओं ने जोर देकर कहा कि दिल्ली के सात लोकसभा सदस्यों, ‘आप’ पार्षदों के पाला बदलने की संभावना और पार्टी के 11 विधायकों के मनोनीत सदस्य होने सहित पार्टी के मतों की संख्या से यह स्पष्ट है कि भाजपा महापौर पद का चुनाव जीतेगी।

‘आप’ के तीन पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद 15 फरवरी को भाजपा एमसीडी में सबसे बड़ी पार्टी बन गई। नगर निकायों में दल बदलने वालों पर दलबदल विरोधी कानून लागू नहीं होता है। 

टॅग्स :Delhi Assemblydelhiआम आदमी पार्टीDelhi BJPAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?