लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Polls: नाराज मोहन सिंह बिष्ट को मुस्तफाबाद सीट से टिकट?, करावल नगर से टिकट कटा था...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2025 22:32 IST

Delhi Assembly Polls: भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ बैठक के बाद वह शांत हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे गढ़ से टिकट न दिए जाने पर खुले तौर पर नाराजगी व्यक्त की थी।कपिल मिश्रा को उम्मीदवार बनाने का पार्टी का फैसला ‘‘गलत’’ है।परिणाम पांच फरवरी को मतदान के बाद नजर आएंगे।

Delhi Assembly Polls: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने रविवार को मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट को मनाने के लिए उन्हें मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। बिष्ट ने पार्टी द्वारा कपिल मिश्रा को करावल नगर से उम्मीदवार बनाए जाने के फैसले का खुलेआम विरोध किया था। वह वर्तमान दिल्ली विधानसभा में इसी सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। निवर्तमान विधानसभा में भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक बिष्ट करावल नगर से पांच बार निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने गढ़ से टिकट न दिए जाने पर खुले तौर पर नाराजगी व्यक्त की थी।

पार्टी के एक नेता ने दावा किया कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ बैठक के बाद वह शांत हो गए हैं। इससे पहले दिन में बिष्ट ने कहा कि उनकी जगह कपिल मिश्रा को उम्मीदवार बनाने का पार्टी का फैसला ‘‘गलत’’ है और इसके परिणाम पांच फरवरी को मतदान के बाद नजर आएंगे।

बिष्ट ने दावा किया था, ‘‘आपने मोहन सिंह बिष्ट को नहीं, बल्कि ‘समाज’ (उत्तराखंडी समुदाय) को चुनौती दी है। इस फैसले के कारण भाजपा कम से कम 8-10 सीटें खो देगी, जिसमें करावल नगर, बुराड़ी, मुस्तफाबाद और गोकलपुरी शामिल हैं।’’ भाषा धीरज नरेश नरेश

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025कपिल मिश्रBJPदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?