लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly News: दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल सरकार ने NPR-NRC के खिलाफ प्रस्ताव किया पारित

By अनुराग आनंद | Updated: March 13, 2020 19:43 IST

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने शुक्रवार को भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता को सदन की दिन की शेष कार्यवाही से निलंबित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘सदन में 61 सदस्यों के पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं हैं। क्या उन्हें निरोध केंद्र भेजा जाएगा?’’ दिल्ली विधानसभा के 70 सदस्यों में से केवल नौ विधायकों ने हाथ उठाकर कहा कि उनके पास जन्मप्रमाण पत्र है।

नयी दिल्ली: दिल्ली विधानसभा ने राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ शुक्रवार को प्रस्ताव पारित किया। एनपीआर और एनआरसी पर चर्चा के लिए बुलाए गए एक दिवसीय विशेष सत्र में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से इन्हें वापस लेने की अपील की।

केजरीवाल ने सवाल किया, ‘‘मेरे, मेरे पत्नी, मेरे पूरे कैबिनेट के पास नागरिकता साबित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र नहीं है। क्या हमें निरोध केंद्र भेजा जाएगा?’’ मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से कहा कि वे दिखाएं कि क्या उनके पास सरकारी एजेंसियों द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र हैं? केजरीवाल ने विधानसभा में विधायकों से कहा कि यदि उनके पास जन्म प्रमाण पत्र हैं, तो वे हाथ उठाएं।

इसके बाद दिल्ली विधानसभा के 70 सदस्यों में से केवल नौ विधायकों ने हाथ उठाए। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सदन में 61 सदस्यों के पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं हैं। क्या उन्हें निरोध केंद्र भेजा जाएगा?’’ 

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal: I support the resolution against National Population Register (NPR) and National Register of Citizens (NRC) and they should not be implemented in Delhi. https://t.co/b74pVmp31opic.twitter.com/4WInHhZxlH— ANI (@ANI) March 13, 2020

भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता एक दिन के लिए दिल्ली विधानसभा से हुए निलंबित-

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने शुक्रवार को भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता को सदन की दिन की शेष कार्यवाही से निलंबित कर दिया। उन्होंने यह कदम गुप्ता द्वारा उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिछले महीने हुई सांप्रदायिक हिंसा को सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) से जोड़कर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर माफी मांगने से इनकार करने के बाद उठाया। 

बता दें कि आप के विधायकों ने रोहिणी से विधायक गुप्ता से माफी की मांग की थी जिससे उन्होंने इनकार कर दिया था। गोयल ने भी गुप्ता से अपना बयान वापस लेने को कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। गुप्ता को इसके बाद दिन की शेष कार्यवाही के लिए निलंबित कर दिया गया। 

दिल्ली विधानसभा ने एनपीआर, एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया है। इससे पहले दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही उस समय 15 मिनट के लिए स्थगित की गई जब गुप्ता से माफी की मांग को लेकर आप विधायक अध्यक्ष के आसन के समक्ष चले आए। बाद में जब कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो आप विधायक दिलीप पांडे ने भी गुप्ता से माफी की मांग की।     

 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्लीनेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर एनपीआरएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?