दिल्ली चुनाव: स्मृति ईरानी ने कहा- महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए भाजपा को वोट दें

By भाषा | Published: January 29, 2020 10:30 PM2020-01-29T22:30:14+5:302020-01-29T22:30:14+5:30

ईरानी ने लोगों से आग्रह किया की वे महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट दें।

Delhi Assembly Elections: Vote for BJP to protect the honor of women, Smriti Irani says | दिल्ली चुनाव: स्मृति ईरानी ने कहा- महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए भाजपा को वोट दें

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। (फाइल फोटो)

Highlightsसदर बाजार विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री नगर में एक सभा को संबोधित करते हुए ईरानी ने कहा कि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने महिलाओं का सम्मान नहीं किया। उन्होंने केजरीवाल पर सोनी मिश्रा की मदद न करने का आरोप लगाया। मिश्रा ने 2016 में आप के एक विधायक के हाथों अपने शारीरिक उत्पीड़न की शिकायत की थी और बाद में आत्महत्या कर ली थी।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को आड़े हाथों लेते हुए 2016 में आम आदमी पार्टी (आप) की कार्यकर्ता सोनी मिश्रा की आत्महत्या और निर्भया का मुद्दा उठाया।

ईरानी ने लोगों से आग्रह किया की वे महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट दें।

सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री नगर में एक सभा को संबोधित करते हुए ईरानी ने कहा कि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने महिलाओं का सम्मान नहीं किया।

उन्होंने केजरीवाल पर सोनी मिश्रा की मदद न करने का आरोप लगाया। मिश्रा ने 2016 में आप के एक विधायक के हाथों अपने शारीरिक उत्पीड़न की शिकायत की थी और बाद में आत्महत्या कर ली थी।

निर्भया गैंगरेप और हत्या के मामले में दोषी नाबालिग का हवाला देते हुए ईरानी ने कहा कि उस भयानक मामले के दोषी को आप सरकार ने सिलाई मशीन और दस हजार रुपए दिए थे। ईरानी ने आप पर शाहीन बाग के विरोध प्रदर्शनकारियों और “टुकड़े टुकड़े गैंग“ का समर्थन करने का भी आरोप लगाया। 

Web Title: Delhi Assembly Elections: Vote for BJP to protect the honor of women, Smriti Irani says

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे