लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections: टिकट दौड़ में हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी, प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी?, सभी 70 सीट पर 3-4 प्रत्याशी?, उम्मीदवारों की सूची तैयार, घोषणा जल्द

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2024 12:26 IST

Delhi Assembly Elections: प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 3-4 संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है और उम्मीदवारों की अंतिम घोषणा इस सप्ताह शुरू होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की दिल्ली इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि समिति की बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है।भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति दिल्ली की 70 विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची पर फैसला करेगी।पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और कस्तूरबा नगर से मीनाक्षी लेखी शामिल हैं।

Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों की सूची का इंतजार इस सप्ताह खत्म होने की संभावना है एवं इसके साथ ही पार्टी के भीतर टिकट वितरण को लेकर चर्चा तेज हो गई है। टिकट की दौड़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद और दिल्ली इकाई के शीर्ष पदाधिकारी शामिल माने जा रहे हैं। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति दिल्ली की 70 विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची पर फैसला करेगी। भाजपा की दिल्ली इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि समिति की बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

कृष्णा नगर निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और कस्तूरबा नगर से मीनाक्षी लेखी शामिल

पार्टी नेताओं ने कहा कि राज्य चुनाव समिति ने प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 3-4 संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है और उम्मीदवारों की अंतिम घोषणा इस सप्ताह शुरू होने की संभावना है। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि टिकट चाहने वाले शीर्ष दावेदारों में पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और कस्तूरबा नगर से मीनाक्षी लेखी शामिल हैं।

पश्चिम दिल्ली के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा ने पहले ही दावा किया है कि राष्ट्रीय नेताओं ने उन्हें नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से तैयारी करने के लिए कहा है। वर्ष 2013 से यह सीट आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के पास है। एक अन्य दिग्गज, दक्षिण दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, निवर्तमान विधानसभा में मुख्यमंत्री आतिशी के प्रतिनिधित्व वाले कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से टिकट के लिए शीर्ष दावेदार बताए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने आतिशी को इसी सीट से मैदान में उतारा है। इस दौड़ में दिल्ली भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारियों के साथ-साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और महापौर भी शामिल हैं।

मालवीय नगर सीट से दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय दावा कर रहे हैं

मालवीय नगर सीट से दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय दावा कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा के एक अन्य पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता पिछले दो वर्षों में निर्वाचन क्षेत्र में अपने काम का हवाला देते हुए नई दिल्ली सीट से टिकट मांग रहे हैं। उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर रवींद्र गुप्ता सदर बाजार सीट से शीर्ष दावेदारों में से एक हैं, जहां एक अन्य पूर्व महापौर जय प्रकाश भी दौड़ में शामिल हैं।

जय प्रकाश 2020 के चुनावों में आप के सोमदत्त से सीट हार गए थे। दिल्ली भाजपा के महासचिव विष्णु गुप्ता और राज कुमार भाटिया भी विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से दौड़ में आगे बताए जा रहे हैं। दिल्ली की 70 विधानसभा सीट के लिए अगले साल फरवरी में चुनाव होने हैं। दिल्ली भाजपा के विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी टिकट की होड़ में हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना भी वीरेंद्र बब्बर के साथ मोती नगर सीट से शीर्ष दावेदार

अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा मादीपुर आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना भी वीरेंद्र बब्बर के साथ मोती नगर सीट से शीर्ष दावेदार हैं। वर्ष 1998 से दिल्ली की सत्ता से बाहर भाजपा ने चुनाव जीतने और 2013 से हावी रही आप को सत्ताच्युत करने के लिए हरसंभव कोशिश की है। वर्ष 2015 और 2020 के पिछले दो विधानसभा चुनावों में आप ने भाजपा को क्रमश: तीन और आठ सीट पर सीमित कर दिया था।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020BJPकांग्रेसनरेंद्र मोदीजेपी नड्डाअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?