लाइव न्यूज़ :

delhi assembly elections 2025: 20 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी?, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और पटपड़गंज से अवध ओझा को टिकट, देखें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 9, 2024 13:35 IST

delhi assembly elections 2025: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के वास्ते 20 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जंगपुरा से उतारा है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे।।तिमारपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल बिट्टू को टिकट दिया गया है।पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ते थे।

delhi assembly elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की दूसरी सूची जारी हो गई है। 20 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। पहली लिस्ट में 11 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। हाल में पार्टी में शामिल हुए शिक्षाविद् अवध ओझा को पटपड़गंज से चुनाव मैदान में उतारा गया है। इस सीट पर पहले मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ते थे। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में 2025 में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। तिमारपुर से दिलीप पांडे की जगह कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल बिट्टू को टिकट दिया गया है।

सूची में जितेंद्र सिंह शंटी (शाहदरा) सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू (तिमारपुर) के नाम भी हैं। ये हाल में भाजपा से आम आदमी पार्टी में आये थे। शंटी को वर्तमान आप विधायक और निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल के स्थान पर टिकट दिया गया है। बिट्टू को पार्टी के मुख्य सचेतक दिलीप पांडे की जगह प्रत्याशी बनाया गया है।

आप ने इस चुनाव के वास्ते अपनी पहली सूची में 11 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के वास्ते फरवरी में चुनाव होने वाले हैं। हाल में पार्टी में शामिल हुए शिक्षाविद् अवध ओझा को पटपड़गंज से चुनाव में उतारा गया है। वर्तमान विधानसभा में यह सीट फिलहाल मनीष सिसोदिया के पास है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्ली गैंगरेपमनीष सिसोदियाअरविंद केजरीवालAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?