लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections 2025: ‘शीशमहल आपदा फैलाने वालों का अड्डा’ गीत और ‘आपदा-ए-आजम’ शीर्षक वाला पोस्टर जारी?, अरविंद केजरीवाल में हमला, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2025 13:54 IST

Delhi Assembly Elections 2025: व्यक्ति बदलाव और दिल्ली की सूरत बदलने का वादा करके सत्ता में आया, उसने अपना चरित्र व व्यवहार बदल दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल सवाल पूछने पर गाली दे रहे हैं6, फ्लैग स्टाफ रोड बंगले को भाजपा ‘‘शीशमहल’’ कहती है।पैसे से तैयार ‘‘शीशमहल’’ की कहानी बयां करता है।

Delhi Assembly Elections 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए शनिवार को ‘‘शीशमहल’’ पर एक गीत व पोस्टर जारी किया। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के संवाददाता सम्मेलन के दौरान ‘‘शीशमहल आपदा फैलाने वालों का अड्डा’’ गीत और ‘‘आपदा-ए-आजम’’ शीर्षक वाला पोस्टर जारी किया गया। सचदेवा ने कहा, ‘‘जो व्यक्ति बदलाव और दिल्ली की सूरत बदलने का वादा करके सत्ता में आया, उसने अपना चरित्र व व्यवहार बदल दिया।

दिल्ली के लोग विकास की उम्मीद कर रहे हैं, जबकि केजरीवाल सवाल पूछने पर उन्हें गाली दे रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह गीत केजरीवाल के ‘‘भ्रष्टाचार’’ और करदाताओं के पैसे से तैयार ‘‘शीशमहल’’ की कहानी बयां करता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए केजरीवाल के आवास रहे 6, फ्लैग स्टाफ रोड बंगले को भाजपा ‘‘शीशमहल’’ कहती है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास और विमान से जुड़े खर्च का हवाला देते हुए भाजपा पर पलटवार किया है। विधानसभा चुनाव से पहले, मोदी ने हाल ही में रोहिणी में ‘परिवर्तन रैली’ में ‘‘शीशमहल’’ को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा था और ‘आप’ को दिल्ली के लिए ‘‘आपदा’’ करार दिया था।

उन्होंने ‘आप’ को हटाकर भाजपा को सत्ता में लाने का आह्वान किया था। ‘‘आपदा-ए-आजम’’ में शाही मुगल पोशाक में केजरीवाल की फोटोशॉप की गई तस्वीर है। सचदेवा ने आरोप लगाया, ‘‘लोग मुगलों के शासन के दौरान उनके महलों को देखने जाते थे। दिल्ली के आपदा-ए-आजम (केजरीवाल) द्वारा बनाया गया शीशमहल शहर पर एक धब्बा है।’’ 

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Aam Aadmi Partyनरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डाअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर