लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections 2025: 70 सीट, 13766 मतदान केंद्र, 699 उम्मीदवार और 1.56 करोड़ वोटर?, आप, बीजेपी और कांग्रेस में टक्कर, जानें लाइव अपडेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 5, 2025 06:12 IST

Delhi Assembly Elections 2025: बुधवार को सुबह सात बजे से 1.56 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Assembly Elections 2025: सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की नजर तीसरे कार्यकाल पर है।Delhi Assembly Elections 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस उभरने की उम्मीद लगाए हैं।Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को एक ही चरण में मतदान हो रहा है।

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान जारी है। दिल्ली चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली में लगभग 1.56 करोड़ मतदाता हैं जो 13766 मतदान केंद्रों पर अपना वोट डाल रहे हैं। 699 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे समाप्त होगा। 83.76 लाख पुरुष, 72.36 लाख महिलाएं हैं, जबकि 1,267 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान बुधवार को हो रहा है।

दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के साथ त्रिकोणीय मुकाबला है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP ने 2015 और 2020 में पिछले दो दिल्ली चुनाव में बाजी मार चुके हैं। AAP से पहले, कांग्रेस 15 वर्षों तक दिल्ली में सत्ता में थी। दूसरी ओर, भाजपा 25 वर्षों से अधिक समय के बाद राजधानी में फिर से सरकार बनाने का प्रयास कर रही है।

Delhi Assembly Elections 2025: कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनाव में एक भी सीट जीतने में विफल

यह मुकाबला राष्ट्रीय राजधानी के राजनीतिक परिदृश्य को नया रूप दे सकता है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ‘आप’ अपनी कल्याणकारी योजनाओं के दम पर लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। दिल्ली में 2013 तक 15 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनाव में एक भी सीट जीतने में विफल रहने के बाद वापसी की कोशिश कर रही है।

मतदान बुधवार को सुबह सात बजे शुरू होगा और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, दिल्ली पुलिस के 35,626 जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए हैं। लगभग तीन हजार मतदान केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है।

Delhi Assembly Elections 2025: वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष प्रावधान

इनमें से कुछ स्थानों पर ड्रोन निगरानी समेत विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। उसने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) भी तैनात रहेंगे। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

Delhi Assembly Elections 2025: 7,553 पात्र मतदाताओं में से 6,980 मतदाता पहले ही अपने वोट डाल चुके

 733 मतदान केंद्र खास उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के प्रयास में निर्वाचन आयोग ने एक कतार प्रबंधन प्रणाली (क्यूएमएस) ऐप पेश किया है, जिससे मतदाता भीड़ के स्तर की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा, ‘घर से मतदान’ सुविधा के तहत 7,553 पात्र मतदाताओं में से 6,980 मतदाता पहले ही अपने वोट डाल चुके हैं।

Delhi Assembly Elections 2025: ‘आप’ और भाजपा दोनों पर हमला बोला

सोमवार शाम छह बजे आधिकारिक रूप से समाप्त हुए चुनाव प्रचार में तीन मुख्य दावेदारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। ‘आप’ ने अपने शासन मॉडल पर ध्यान केंद्रित किया और अरविंद केजरीवाल तथा मुख्यमंत्री आतिशी ने पूरे शहर में रैलियां कीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे दिग्गजों के नेतृत्व में भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोपों और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर ‘आप’ पर निशाना साधा। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने भी जोरदार प्रचार किया और विभिन्न मुद्दों पर ‘आप’ और भाजपा दोनों पर हमला बोला।

चुनाव प्रचार के दौरान ‘‘शीश महल’’ विवाद, यमुना के पानी की गुणवत्ता, शासन, कानून-व्यवस्था, महिला कल्याण और मतदाता सूची से छेड़छाड़ के आरोप जैसे मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया गया। चुनाव पूर्व वादों में मुफ्त में सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का मुद्दा भी हावी रहा।

Delhi Assembly Elections 2025: 500 रुपये में सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा

‘आप’ ने छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा, ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए बीमा और मंदिर के पुजारियों तथा गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18,000 रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया है। दूसरी ओर, भाजपा ने गर्भवती महिलाओं के लिए 21,000 रुपये की वित्तीय सहायता और 500 रुपये में सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया है।

जबकि कांग्रेस ने 8,500 रुपये का मासिक बेरोजगारी भत्ता देने की प्रतिबद्धता जताई है। आठ फरवरी को आने वाले चुनाव परिणामों से साफ होगा कि क्या ‘आप’ अपनी सरकार बरकरार रख पाती है, भाजपा अपनी हार का सिलसिला तोड़ पाती है या कांग्रेस कोई चौंकाने वाला नतीजा दे पाती है।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Aam Aadmi Partyचुनाव आयोगदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेसदिल्लीअरविंद केजरीवालआतिशी मार्लेनाजेपी नड्डाराहुल गांधीअमित शाहमल्लिकार्जुन खड़गेनरेंद्र मोदीअसदुद्दीन ओवैसीMallikarjun KhargeNarendra ModiAsaduddin Owaisi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत