लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections 2025: कांग्रेस में सेंध?, पूर्व कांग्रेस विधायक सुमेश शौकीन AAP में शामिल, अरविंद केजरीवाल ने किया स्वागत, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 18, 2024 13:11 IST

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की ‘काम की रणनीति’ से प्रभावित होकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक सुमेश शौक़ीन आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आप छोड़ दी थी।अनिल झा रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। आप सरकार द्वारा किए गए कार्यों से प्रभावित हैं।

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आना जाना शुरू हो गया है। पूर्व कांग्रेस विधायक सुमेश शौकीन AAP में शामिल हुए हो गए। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में शामिल हुए। दिल्ली के देहात इलाक़ों में AAP सरकार द्वारा कराए गए कामों और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की ‘काम की रणनीति’ से प्रभावित होकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक सुमेश शौक़ीन जी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी के पूर्वांचली नेता और किराड़ी से दो बार विधायक रह चुके अनिल झा रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। यह घटनाक्रम आप को बड़ा झटका लगने के कुछ घंटों बाद हुआ जब नजफगढ़ से उसके विधायक और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने पार्टी छोड़ दी थी।

कांग्रेस के पूर्व विधायक सुमेश शौकीन सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। शौकीन ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में इसकी सदस्यता ली। शौकीन मटियाला से पूर्व विधायक हैं, जिसे दिल्ली-देहात क्षेत्र का हिस्सा माना जाता है। शौकीन के ‘आप’ में शामिल होने से एक दिन पहले ही जाट नेता कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

केजरीवाल ने शौकीन का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके शामिल होने से न केवल ग्रामीण दिल्ली में बल्कि राष्ट्रीय राजधानी के अन्य हिस्सों में भी ‘आप’ को बढ़ावा मिलेगा। केजरीवाल ने कहा कि आप के सत्ता में आने से पहले दिल्ली-देहात में रहने वाले लोगों की उपेक्षा की जाती थी और वे मुख्य शहर से अलग-थलग पड़े हुए थे।

उन्होंने कहा कि आप सरकार ने कनेक्टिविटी में सुधार किया, स्कूल, अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक और स्टेडियम खोले तथा बाहरी दिल्ली के क्षेत्रों में अन्य सुविधाएं प्रदान कीं। शौकीन ने आप सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इसने अपने 10 साल के कार्यकाल में दिल्ली-देहात क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में सुधार किया और विकास के लिए विभिन्न कार्य किए।

केजरीवाल ने मंडी हाउस के पास पार्टी मुख्यालय में झा का आप में स्वागत किया और उन्हें दिल्ली की राजनीति में "सबसे बड़े" पूर्वांचली नेताओं में से एक बताया। आप प्रमुख ने कहा कि वह न केवल किराड़ी में बल्कि पूरे शहर में आप को आगे बढ़ाएंगे।

पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि झा फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में किराड़ी से मौजूदा आप विधायक की जगह ले सकते हैं। झा ने केजरीवाल की सराहना करते हुए कहा कि वह उनके व्यक्तित्व और शहर की अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले पूर्वांचली लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए आप सरकार द्वारा किए गए कार्यों से प्रभावित हैं।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?