लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections 2025: आज चुनाव आयोग करेगा दिल्ली चुनाव का ऐलान, सामने आया बड़ा अपडेट

By अंजली चौहान | Updated: January 7, 2025 09:14 IST

Delhi Assembly Elections 2025:भारत निर्वाचन आयोग आज दोपहर 2 बजे दिल्ली विधानसभा के आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा।

Open in App

Delhi Assembly Elections 2025: राजधानी दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि आज दोपहर करीबन दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। 

दरअसल, 70 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त होगा और नये सदन के गठन के लिए उससे पहले चुनाव कराना होगा। दिल्ली में परंपरागत रूप से एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होते आए हैं।

गौरतलब है कि इस साल के विधानसभा चुनाव में दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। जहां भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। तीनों पार्टियों ने 70 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

आप की ओर से पार्टी के शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल, आतिशी, सत्येंद्र कुमार जैन, सौरभ भारद्वाज और अमानतुल्लाह खान इस साल विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में हैं।

रणनीतिक रूप से, मौजूदा पार्टी की पहली सूची में भाजपा से आए छह दलबदलुओं - ब्रह्म सिंह तंवर, अनिल झा और बीबी त्यागी और पूर्व कांग्रेस नेता चौधरी जुबैर अहमद, वीर धींगान और सुमेश शौकीन के नाम शामिल हैं। भाजपा की ओर से रमेश बिधूड़ी, पश्चिम दिल्ली के पूर्व सांसद प्रवेश साहिब सिंह और आप के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत जैसे वरिष्ठ नेता मैदान में हैं।

इस बीच, कांग्रेस ने राजधानी के लिए अपनी लड़ाई में अलका लांबा, पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, पूर्व दिल्ली मंत्री हारून यूसुफ और अन्य को नामित किया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020

2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने 70 में से 62 सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आठ सीटें जीतने में सफल रही, जबकि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई। चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली में 2015 के विधानसभा चुनाव की तुलना में 4.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020चुनाव आयोगDelhi BJPAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो