लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections 2025: 11 उम्मीदवारों की पहली सूची?, ब्रह्म सिंह तंवर, अनिल झा, बीबी त्यागी, चौधरी जुबैर अहमद, वीर धींगान और सुमेश शौकीन को टिकट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 21, 2024 14:00 IST

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल फरवरी में चुनाव होने हैं। आप और भाजपा में टक्कर होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्दे 2020 में हुए पिछले चुनाव में आप ने 70 विधानसभा सीट में से 62 सीट जीती थी।पीएसी की अध्यक्षता आप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल करते हैं।संभावित उम्मीदवारों की जीत की संभावनाओं के आधार पर वितरित किए जाएंगे।

Delhi Assembly Elections 2025: अगले साल फरवरी 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बृहस्पतिवार को बैठक के बाद घोषणा की। दिल्ली चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पूर्व भाजपा नेता ब्रह्म सिंह तंवर, अनिल झा और बीबी त्यागी के साथ-साथ हाल ही में आप में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेता चौधरी जुबैर अहमद, वीर धींगान और सुमेश शौकीन भी सूची में शामिल हैं। 2020 में हुए पिछले चुनाव में आप ने 70 विधानसभा सीट में से 62 सीट जीती थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा घोषित 11 उम्मीदवारों की सूची में हाल ही में भाजपा और कांग्रेस छोड़कर आए छह नेताओं के नाम शामिल हैं।

आप की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था पीएसी की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल करते हैं। पीएसी की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा गई। केजरीवाल ने पहले कहा था कि चुनाव के लिए टिकट काम, जनता की राय और संभावित उम्मीदवारों की जीत की संभावनाओं के आधार पर वितरित किए जाएंगे।

कांग्रेस के पूर्व विधायक सुमेश शौकीन सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए थे। शौकीन ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में इसकी सदस्यता ली थी। शौकीन मटियाला से पूर्व विधायक हैं, जिसे दिल्ली-देहात क्षेत्र का हिस्सा माना जाता है। शौकीन के ‘आप’ में शामिल होने से एक दिन पहले ही जाट नेता कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 

आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए दिल्ली के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा था कि दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी को छोड़ना उनके लिए बहुत कठिन निर्णय था लेकिन यह जरूरी हो गया था। जाट बहुल नजफगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का 2015 से प्रतिनिधित्व कर रहे गहलोत ने अपने कदम को “बेहद भावनात्मक” बताया। आप को 10 साल दिए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेता और तीन बार के विधायक ब्रह्म सिंह तंवर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए थे। तंवर दिल्ली के एक बड़े नेता हैं जो छतरपुर और महरौली विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे। तंवर ने आम आदमी पार्टी की दामन उस वक्त थामा है, जब चार महीने पहले ही छतरपुर से आप के विधायक करतार सिंह तंवर भाजपा में शामिल गए थे।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियाManish Sisodia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?