दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती दौर में आम आदमी पार्टी सभी दूसरे दलों पर बढ़त बनाते दिख रही। इसी बीच काउंटिंग शुरू होते ही आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश हाई है। कार्यकर्ताओं ने 2024 में अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बताते हुए नरेंद्र मोदी VS अरविंद केजरीवाल का पोस्टर लगाया है।
बता दें कि नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस से रोमेश सभरवाल और भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सुनील यादव चुनावी मैदान में हैं। अरविंद केजरीवाल के सामने ये दो चेहरे नए हैं। अरविंद केजरीवाल ने अपना पहला चुनाव लड़ते हुए 2013 में उस समय की तत्कालीन मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित को हराया था। इसके बाद साल 2015 में बीजेपी की नेता नूपुर शर्मा को हराया था।
New delhi Assembly election (vidhan Sabha) Constituency result live update:
- नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल आगे चल रहे हैं
जानें कौन है केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली में खड़े हुए रोमेश सभरवाल और सुनील यादवबीजेपी नेता सुनील यादव वकील और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। सुनील यादव इससे पहले दिल्ली बीजेपी में सचिव भी रहे हैं। कांग्रेस के रोमेश सभरवाल 40 सालों से कांग्रेस के नेता हैं। उन्होंने एनएसयूआई से राजनीतिक सफर शुरू किया था।
दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020: 62.59 फीसदी हुआ मतदानदिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था। साल 2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान एक ही चरण में हुआ था। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं।