लाइव न्यूज़ :

Amit Shah: सदर बाजार में अमित शाह बोले, शाहीन बाग में लोग मांग रहे हैं जिन्ना वाली आजादी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 3, 2020 18:47 IST

Open in App

दिल्ली चुनाव को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के सदर बाजार में जनता को संबोधित किया है। शाहीन बाग के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि  शाहीन बाग में नारे लगते हैं कि हमें चाहिए जिन्ना वाली आजादी। और ये निर्लज्ज होकर कहते हैं कि हम शाहीन बाग के साथ हैं। शरजील इमाम जो कहता है कि असम को भारत से काट दो, ये उसके साथ खड़े हैं। इन लोगों को जवाब वोट देकर देना होगा। पढ़ें हर अपडेट...

 

03 Feb, 20 06:26 PM

शरजील इमाम ने कहा कि असम को भारत से अलग कर दो। क्यों भाई, आपका है क्या? हजारों जवानों ने असम को बचाने के लिए 1962 की लड़ाई में अपना खून बहाया है। असम को कोई हमसे छीन नहीं सकता। 

शाहीन बाग में देश विरोधी नारे लगते हैं और केजरीवाल एंड कंपनी कहती है कि हम शाहीन बाग के साथ हैं। क्या ये देश और दिल्ली को सुरक्षित रख सकते हैं? इन्हें वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है।

03 Feb, 20 06:24 PM

70 साल से किसी की हिम्मत नहीं थी कि अनुच्छेद 370 को हटा सके। नरेन्द्र मोदी जी को आपने पूर्ण बहुमत दिया और उन्होंने 370 को पूरी तरह समाप्त कर दिया। विपक्षी कहते थे कि 370 हटी को खून की नदियां बह जाएंगी। क्या ऐसा कुछ हुआ? क्या गोलियां चलीं?

03 Feb, 20 06:24 PM

केजरीवाल को लगता है कि अगर आयुष्मान भारत योजना लागू हुई, तो नरेन्द्र मोदी जी दिल्ली में लोकप्रिय हो जाएंगे। केजरीवाल को मामूल नहीं है कि मोदी जी पहले से ही दिल्ली वालों के दिल में बसे हैं। लोकसभा चुनाव के परिणाम देख लो, तो आपको पता लग जाएगा। 

03 Feb, 20 06:24 PM

अमित शाह बोले

काम का हिसाब मांगने पर केजरीवाल जी नाराज हो जाते हैं और हमें कहते हैं कि दिल्ली का अपमान मत कीजिए। केजरीवाल जी, इंदिरा गांधी जी कहती थीं कि इंदिरा इज इंडिया,-इंडिया इज इंदिरा। क्या आप भी मानते हो कि, केजरीवाल इज दिल्ली-दिल्ली इज केजरीवाल?

केजरीवाल जी ने कहा था कि हम जीतकर आएंगे तो सरकारी बंगला, सरकारी गाड़ी नहीं लेंगे। वादा करके वोट तो केजरीवाल ने ले लिए। लेकिन शपथ लेने के बाद सबसे पहले सरकारी बंगला और गाड़ी लेने की फाइल में साइन किए। 

03 Feb, 20 06:09 PM

यहां देखें अमित शाह का लाइव वीडियो

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?