लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में फिर केजरीवाल की आंधी, 54-60 सीट पर जीत, BJP को सिर्फ 10-14 सीटें, कांग्रेस को फिर से 0-2: सर्वे

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 4, 2020 09:06 IST

दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग है और मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसर्वे के मुताबिक बीजेपी को 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के मुकाबले तीन सीटें ज्यादा मिलने की उम्मीद है।टाइम्स नाउ-IPSOS के इस सर्वे में 7,321 लोगों से बात की गई है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 को लेकर टाइम्स नाउ-IPSOS ऑपिनियन पोल आ गया है। इस सर्वे के मुताबिक दिल्ली की 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी (AAP) 54 से 60 सीट जीत सकती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी(BJP) को सिर्फ 10 से 14 सीटें जीतने का अनुमान है। सर्वे में कांग्रेस को फिर से जीरो मिलता दिख रहा है। पोल में कांग्रेस को 0 से 2 सीटे मिलने का अनुमान है। दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग है और मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के मुकाबले तीन सीटें ज्यादा मिलने की उम्मीद है। जबकि AAP की 2015 के विधानसभा चुनावों में 67 से नीचे आने की उम्मीद है।

किस पार्टी को कितना वोट शेयर

आम आदमी पार्टी (AAP) को 52% वोट मिलने का अनुमान है। जो कि 2015 दिल्ली चुनाव के मुकाबले आप के वोट शेयर में 2.5 फीसदी का नुकसान है। वहीं बीजेपी को 34 प्रतिशत वोट मिल सकता है। बीजेपी को 1.7 फीसदी  वोटों का नुकसान होता दिख रहा है। 

टाइम्स नाउ-IPSOS के इस सर्वे में 7,321 लोगों से बात की गई है। जिसमें दिल्ली के अलग-अलग के इलाकों के लोग शामिल थे। लोगों से  27 जनवरी से 1 फरवरी के बीच बात की गई है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप