लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में चुनाव खत्म, 59% मतदान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2025 18:29 IST

Delhi Assembly Election 2025 LIVE Updates: दिल्ली चुनाव में 5 बजे तक 59% मतदान हुआ।

Open in App

Delhi Assembly Election 2025 LIVE Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। दिल्ली की करीब 1.56 करोड़ से ज्यादा मतदाता आज अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे है। करीब 70 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, जिसमें 2,696 मतदान केंद्रों पर कुल 13,766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली में 5 बजे तक 59% मतदान दर्ज किया गया। बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने परिवार के साथ मतदान किया। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और माता-पिता गोबिंद राम केजरीवाल और गीता देवी के साथ वोट डाला।

बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने कहा, "मैंने भगवान का आशीर्वाद लिया और प्रार्थना की कि लोग इस बार जो बदलाव लाना चाहते हैं, उसमें सफल हों और मुझे पूरा विश्वास है कि लोग इस बार विकसित दिल्ली के लिए वोट देंगे। मैंने बार-बार कहा है कि आम आदमी पार्टी और उसके नेता, मंत्री, मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता और सिद्धांतों से भटक गए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर और हरदीप सिंह पुरी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल शुरुआती मतदाताओं में शामिल थे।

मोती बाग में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने कहा कि सभी ने सुचारू रूप से चुनाव संपन्न कराने के लिए बहुत मेहनत की है। कुमार ने कहा, ‘‘आज, 1.5 लाख से अधिक लोग चुनाव कराने में शामिल हैं। महीनों से तैयारियां की जा रही हैं।

किसी को भी मतदान किए बिना घर पर नहीं रहना चाहिए। सभी को अपना वोट जरूर डालना चाहिए। मुझे यकीन है कि दिल्ली में मतदान का प्रतिशत बहुत अधिक होगा... युवा मतदाता सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं, जो उत्साहजनक है। हमने उन्हें प्रेरित करने के लिए बहुत मेहनत की है, क्योंकि वे लोकतंत्र के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं।’’

इस चुनाव में 699 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने 70-70 उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 68 उम्मीदवार उतारे हैं, जिससे उसके सहयोगी दलों - जेडी(यू) और एलजेपी को दो सीटें मिली हैं।

राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता की सीट नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र जहां आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल अपनी सीट बरकरार रखने के लिए लड़ रहे हैं, भाजपा और कांग्रेस ने क्रमशः पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों परवेश साहिब सिंह और संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Delhi Assemblyदिल्लीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी