लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने चुनाव आयोग से की मांग, कहा- 'नई दिल्ली में इंडिपेंड इलेक्शन आब्जर्वर हो नियुक्त'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2025 10:28 IST

Delhi Assembly Election 2025: अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयुक्त से AAP कार्यकर्ताओं और नेताओं को सुरक्षा प्रदान करने का भी अनुरोध किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अपनी पार्टी के सदस्यों पर हमलों के लिए जिम्मेदार भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का भी आह्वान किया है।

Open in App

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से नई दिल्ली सीट के लिए स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त करने की मांग की है। आयोग को लिखे एक पत्र में केजरीवाल ने ऐसे मामलों में कथित रूप से शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने और संबंधित पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की भी मांग की।

केजरीवाल के दावों पर भाजपा और दिल्ली पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्र में नई दिल्ली सीट पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं पर कथित हमले की घटनाओं का हवाला दिया। शनिवार को रोहिणी इलाके में जनसभा के दौरान ‘आप’ के विधायक मोहिंदर गोयल पर कथित तौर पर हमला हुआ था। घटना उस समय हुई जब रिठाला विधानसभा क्षेत्र से आप के उम्मीदवार गोयल सेक्टर 11 के ‘पॉकेट एच’ के स्थानीय निवासियों से बातचीत कर रहे थे।

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को आयोग को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप कार्यकर्ताओं पर हमला किया और उन्हें नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार करने से रोकने की कोशिश की।

नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल का मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच फरवरी को होगा, मतगणना आठ फरवरी को होगी। 

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Kejriwal Delhiअरविंद केजरीवालचुनाव आयोगBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?