लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Polls: दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान, आठ फरवरी को मतदान, 11 फरवरी को आएगा रिजल्ट

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 6, 2020 16:01 IST

Delhi Assembly Election 2020 Date Announced Update: आम आदमी पार्टी ने पिछले चुनाव में 67 सीटे जीती थीं। दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं। यहां मुख्य तीन पार्टियां चुनावी मैदान हैं, जिसमें आप, बीजेपी और कांग्रस शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग सोमवार तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान करवाया जाएगा और 11 फरवरी को मतगणना की जाएगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग सोमवार तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। दिल्ली में एक ही चरण में मतदान करवाया जाएगा। आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना की जाएगी। तारीखों के ऐलान होने के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) अभी सत्ता पर काबिज है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि दिल्ली में 13 हजार, सात सौ, 50 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां वोटिंग करवाई जाएगी। साथ ही साथ मीडिया मॉनिटरिंग करने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोग ने विशेष इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक करोड़, 46 लाख वोटर है। वोटिंग करवाने के लिए 90 हजार कर्मचारियों की व्यवस्था की जाएगी। इसी के साथ दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई है। 14 जनवरी से नामांकन भरे जाएंगे और नामांकन भरने की अंतिम तारीख  21 जनवरी है।  

आम आदमी पार्टी ने पिछले चुनाव में 67 सीटे जीती थीं। दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं। यहां मुख्य तीन पार्टियां चुनावी मैदान हैं, जिसमें आप, बीजेपी और कांग्रस शामिल है। यहां पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुला था, जबकि बीजेपी तीन सीटें ही हासिल कर सकी थी। 

इधर, कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख सुभाष चोपड़ा ऐलान कर चुके हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अकेले लड़ेगी और जीतेगी। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कह चुके हैं कि राजधानी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र 15 से 20 जनवरी के बीच जारी किया जाएगा। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020चुनाव आयोगआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन