लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections: आम आदमी पार्टी ने जारी की सभी उम्मीदवारों की एकसाथ लिस्ट, केजरीवाल-सिसोदिया सहित इन्हें मिला टिकट

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 14, 2020 19:37 IST

AAP Released First Candidate List: दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है, जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए AAP ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने 23 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार (14 जनवरी) को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने सभी 70 उम्मीदवारों की घोषणा की है। नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगे।

आम आदमी पार्टी ने नए नौ लोगों को टिकट दिया है, जबकि 15 सिटिंग विधायकों का टिकट काट दी गई है।  पार्टी ने मंगोलपुरी विधानसभा सीट से राखी विड़लान, तीमारपुर से दिलीप पांडे, शकूरपुर बस्ती से सतेंद्र जैन, बाबतपुर से गोपाल राय, राजेंद्र नगर से राघव चढ्ढा और ओखला से अमानतुल्लाह खान को मैदान में उतारा गया है।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है, जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। 

दिल्ली चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,03,692 है जिसमें 1,46,92136 सामान्य मतदाता तथा 11,556 सर्विस वोटर हैं। दिल्ली विधानसभा के लिए इस बार कुल मतदान केंद्रों की संख्या 13,750 है । साल 2015 में मतदान केंद्रों की संख्या 11,763 थी। इस प्रकार से इनमें 16.89 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं