लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना के 10 लोकल ट्रांसमिशन के केस, कुल मरीजों की संख्या 39: अरविंद केजरीवाल

By विनीत कुमार | Updated: March 27, 2020 12:33 IST

Coronavirus: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर 100 से ज्यादा केस रोज दिल्ली में आते हैं तो नए अस्पतालों को भी तैयार करने पर काम हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोरोना के हालात पर अरविंद केजरीवाल ने की मीडिया से बातकेजरीवाल ने कहा- अगर 100 से हजार केस भी रोज आते हैं तो हम परिस्थिति से निपटने की तैयारी कर रहे हैं

दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के अभी तक कुल 39 मामले सामने आए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को बताया कि सभी संक्रमित मरीजों में से 29 बाहर से आने वाले शामिल हैं जबकि 10 स्थानीय तौर पर ट्रांसमिशन (Local transmission) के केस हैं। केजरीवाल ने कहा कि अगर 100 से ज्यादा केस रोज दिल्ली में आते हैं तो नए अस्पतालों को भी तैयार करने पर काम हो रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। केजरीवाल के अनुसार, 'अगर 100 से ज्यादा केस आते हैं तो हम नए अस्पतालों को भी तैयार कर रहे हैं। योजना के हिसाब से अगर 1000 मरीज भी हर दिन आते हैं तो हम उसकी भी तैयारी करके चल रहे हैं। उम्मीद है ये स्थिति नहीं आएगी।'

केजरीवाल ने साथ ही इस बात की भी घोषणा की कि दिल्ली सरकार 325 स्कूलों में जरूरतमंद लोगों को दोपहर और रात का भोजन मुहैया कराएगी। केजरीवाल ने बताया, 'हमने 325 स्कूलों में लंच और डिनर की व्यवस्था की है। इन स्कूलों में करीब 500 लोगों को भोजन मुहैया कराया जाएगा। अभी तक हम 20 हजार लोगों को रोज खाना दे रहे थे। अब ये बढ़ेगा।'

केजरीवाल ने बताया कि कोविड-19 के मरीजों की बड़ी संख्या को देखते हुए इससे निपटने की योजना सुझाने के लिए गठित पांच सदस्यीय डॉक्टरों की समिति ने रिपोर्ट सौंपी है। इसी आधार पर तैयारी चल रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब