लाइव न्यूज़ :

फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित बंगला नंबर 6 पर करोड़ों खर्च, अरविंद केजरीवाल ने कराया था जीर्णोद्धार, राजकीय अतिथि गृह बनेगा, सुविधा आम लोग भी उठाएंगे लुफ्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2025 06:08 IST

सिविल लाइंस में फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित बंगला नंबर छह में शहर के अन्य राज्य भवनों की भांति जल्द ही एक कैंटीन खुलेगी और वहां पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयह सुविधा आम लोगों के लिए खुली रहेगी।प्रतीक्षागृह और अन्य सुविधाएं तैयार किया जाना शामिल है।पूर्व मुख्यमंत्री के आवास के रूप में खाली पड़ा है।

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों के केंद्र में रहे उस बंगले को कैंटीन युक्त राज्य अतिथिगृह के रूप में बदलने की योजना बना रही है जिसका जीर्णोद्धार अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री रहने के दौरान खुद उनके लिए किया गया था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिविल लाइंस में फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित बंगला नंबर छह में शहर के अन्य राज्य भवनों की भांति जल्द ही एक कैंटीन खुलेगी और वहां पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सुविधा आम लोगों के लिए खुली रहेगी।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के अनुसार प्रस्ताव में इस बंगला परिसर में एक पार्किंग स्थल, प्रतीक्षागृह और अन्य सुविधाएं तैयार किया जाना शामिल है। सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘‘सरकार इस बंगला नंबर छह में एक राजकीय अतिथि गृह बनाने के काम को अंतिम रूप देने के करीब है, जो पूर्व मुख्यमंत्री के आवास के रूप में खाली पड़ा है।

इसमें एक भोजनालय, पार्किंग और अन्य सुविधाएं होंगी।’’ अधिकारी ने कह कि जिस तरह अन्य राजकीय अतिथिगृहों में बैठकों और प्रशिक्षण कार्यशालाओं के लिए अधिकारी एवं मंत्री पहुंचते हैं और ठहरते हैं तथा कमरों का किराया देते हैं, उसी तरह यहां भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना को अभी उच्च अधिकारियों से अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है।

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल बंगले के रखरखाव के लिए लगभग 10 कर्मी पहले से ही मौजूद हैं तथा उनकी जिम्मेदारी रोजाना झाड़ू लगाना, सफाई करना और रेफ्रिजरेटर एवं एयर कंडीशनर जैसे बिजली के उपकरण चलाना है। पिछले कुछ महीनों में, दिल्ली सरकार ने इस बात को लेकर कई विकल्प पेश किये हैं कि इस आवास का क्या इस्तेमाल हो सकता है।

यह बंगला केजरीवाल के मुख्यमंत्री रहने के दौरान अपने भव्य नवीनीकरण के लिए गहन जांच के दायरे में आया था। भाजपा ने इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाते हुए इस बंगले को ‘शीश महल’ बताया था और वादा किया था थी कि उसके मुख्यमंत्री वहां नहीं रहेंगे।

दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग ने 2022 में उपराज्यपाल वी के सक्सेना के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी द्वारा ‘इस बंगले के नवीनीकरण में बरती गयी अनियमितताओं और लागत में वृद्धि’ के आरोपों की जांच शुरू की थी। वर्तमान में, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) दिल्ली विधानसभा में तत्कालीन विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है। गुप्ता ने दिसंबर 2024 में सक्सेना से इस संबंध में शिकायत की थी। 

टॅग्स :दिल्ली सरकाररेखा गुप्ताअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी