'आश्वासन' का जूस पीकर अन्ना हजारे ने खत्म किया आमरण अनशन, मंच पर उछला जूता
By आदित्य द्विवेदी | Published: March 29, 2018 05:48 PM2018-03-29T17:48:09+5:302018-03-29T20:29:45+5:30
दिल्ली के रामलीला मैदान में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे पिछले 6 दिन से लोकपाल और किसानों के मुद्दे पर अनशन कर रहे थे।
नई दिल्ली, 29 मार्चः लोकपाल और किसानों के मुद्दे पर पिछले 6 दिनों से जारी अन्ना हजारे के अनशन पर विराम लग गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात के बाद अन्ना हजारे ने अनशन तोड़ा। सरकार ने अन्ना हजारे को एकबार फिर आश्वासन का झुनझुना थमाया है। सरकार ने अन्ना हजारे की लोकपाल की नियुक्ति और किसानों को डेढ़ गुना समर्थन मूल्य की मांग को पूरा करने का भरोसा दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अन्ना हजारे का अनशन तुड़वाने के बाद मंच से संबोधित कर रहे थे। तभी भीड़ से एक जूता उछाला गया जो मंच पर आकर गिरा।
#WATCH Shoe hurled at stage while Maharashtra CM Devendra Fadnavis addressed farmers' protest lead by Anna Hazare at Delhi's Ramlila Maidan pic.twitter.com/BmYVWPKazG
— ANI (@ANI) March 29, 2018
गौरतलब है कि पिछले पांच सालों में अन्ना हजारे ने केंद्र सरकार को 43 पत्र लिखे थे लेकिन इसपर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि किसी को फसल की लागत का डेढ़ गुना दाम दिया जाएगा। अन्ना हजारे ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगे मान ली है इसलिए वो अनशन खत्म कर रहे हैं।