लाइव न्यूज़ :

अनाज मंडी आग: दिल्ली पुलिस ने बताई आग लगने की वजह, 'मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 8, 2019 12:21 IST

Delhi Anaj Mandi Fire: दिल्ली पुलिस ने कहा है कि घटनास्थल पर मौजूद प्लास्टिक पदार्थों की वजह से आग लगने के बाद धुआं ज्यादा फैला

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक, इस घटना में अब तक 43 लोगों की मौत हुई हैदिल्ली पुलिस ने कहा, मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी

दिल्ली पुलिस ने अनाज मंडी इलाके में रविवार को एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया है। इस आग की घटना 43 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा लोगों को राहतकर्मियों ने बचा लिया, जिन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया।  

इस घटना की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट थी, जबकि वहां मौजूद प्लास्टिक की चीजों की वजह से ज्यादा धुआं फैला।

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग: दिल्ली पुलिस

एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के पीआरओ एएस रंधावा ने कहा, '43 लोगों की मौत हुई है, जबकि घायलों को एलएनजेपी और लेडी हार्डिंज अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रथम दृष्टया लगता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। वहां रखे हुए प्लास्टिक चीजों की वजह से बहुत ज्यादा धुआं हुआ। इस मामले को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है, फॉरेंसिक टीम जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचेगी।'

रविवार सुबह करीब 5 बजे लगी इस भीषण आग में 43 लोगों की मौत हो गई। 

इस घटना में मारे गए ज्यादातर लोग इसी फैक्ट्री में काम करने वाले मजूदर थे, जो काम के बाद वहीं सो रहे थे। मृतकों में ज्यादातर लोग बिहार और उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। 

दिल्ली सरकार ने मतृकों के परिजनों को 10-10 रुपये का मुआवजा देने का ऐलान दिया है और इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा