लाइव न्यूज़ :

एमसीडी स्थायी समिति चुनाव के विवाद के बीच केजरीवाल की पार्टी में सेंध! बवाना से 'आप' पार्षद पवन सहरावत भाजपा में शामिल

By अंजली चौहान | Updated: February 24, 2023 10:10 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजेपी में शामिल होने के साथ ही सहरावत ने 'आप' पर आरोप लगाया है कि दिल्ली नगर निगम हाउस में हंगामा करने का पार्षदों पर दबाव डाला गया था।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी के बवाना से पार्षद बीजेपी में हुए शामिल पवन सहरावत ने बीजेपी में शामिल होने के साथ 'आप' पर आरोप लगाया है सहरावत के आरोप है कि 'आप' सदन में हंगामा करने का दबाव डाल रही है

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर मची घमासान के बीच शुक्रवार को सीएम केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल के पार्षद पवन सहरावत ने 'आप' का दामन छोड़ दिया है और वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। पवन सहरावत बवाना वार्ड के पार्षद हैं।

सहरावत के बीजेपी में शामिल होने से कही न कही बीजेपी को बड़ा फायदा पहुंचा है। वहीं, 'आप' के लिए ये किसी बड़े झटके से कम नहीं है। गौरतलब है कि ये खबर ऐसे वक्त में सामने आई है जब एमसीडी के स्थायी समिति के चुनाव कुछ ही समय में होने वाले हैं और उससे पहले ही 'आप' का एक पार्षद बीजेपी के खेमे में चला गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजेपी में शामिल होने के साथ ही सहरावत ने 'आप' पर आरोप लगाया है कि दिल्ली नगर निगम हाउस में हंगामा करने का पार्षदों पर दबाव डाला गया था। उन्होंने कहा कि 'आप' की राजनीति से उनका दम घुट रहा है। 

बता दें कि एमसीडी चुनाव के बाद मेयर चुनाव को लेकर जीतनी बार बैठके हुए 'आप' और बीजेपी पार्षदों के हंगामे के कारण संभव नहीं हो पाई, जिसके बाद 'आप' ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद दिल्ली को आखिरकार 'आप' की शैली ओबेरॉय के रूप में नई मेयर मिल गई। मगर एमसीडी स्थायी समिति चुनाव अभी होने बाकी है। 

मेयर के चयन के एक दिन 'आप'और बीजेपी के पार्षद आपस में भिड़ गए। बुधवार रात नौवीं बार एमसीडी सदन की कार्यवाही स्थगित की गई और रातभर हंगामा जारी रहा। इस दौरान 'आप' और बीजेपी की महिला पार्षद आपस में धक्का-मुक्की करती दिखीं। इसके बाद सदन को शुक्रवार यानी आज सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

टॅग्स :दिल्लीआम आदमी पार्टीAam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर