लाइव न्यूज़ :

कोराना वायरस की चपेट में जेएनयू स्वास्थ्य केंद्र का फार्मासिस्ट, दिल्ली में आज मिले 1282 नये केस

By भाषा | Updated: June 7, 2020 22:09 IST

JNU में स्वास्थ्य केंद्र के एक फार्मासिस्ट को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हैं. फिलहाल फार्मासिस्ट अपने घर में क्वारंटाइन में हैं.यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दिल्ली सरकार को सूचना दे दी है

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू ने 25 मई को हॉस्टल में फंसे छात्रों को विशेष श्रमिक ट्रेनों और अंतर-राज्यीय बस सेवा से अपने गृह-राज्य लौटने की एडवाइज़री जारी की थी. पिछले 24 घंटे में दिल्ली के अंदर कोविड 19 के 1282 नये मामले सामने आए हैं.

दिल्ली: पिछले 24 घंटे में दिल्ली के अंदर कोविड 19 के 1282 नये मामले सामने आए हैं. इस बीच दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) स्वास्थ्य केंद्र के एक फार्मासिस्ट के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को यह जानकारी दी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार फार्मासिस्ट फिलहाल अपने घर में पृथक-वास में हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि दिल्ली सरकार के जिला निगरानी अधिकारी को मामले के बारे में सूचित कर दिया गया है।

विश्वविद्यालय ने कहा, "जेएनयू स्वास्थ्य केंद्र आने वाले सभी छात्र, कर्मचारी और उनके परिजन कृपया ध्यान दें कि यदि उनमें कोविड-19 का कोई भी लक्षण दिखाई देता हो तो जब तक स्वास्थ्य केंद्र बंद है, तब तक वे अन्य स्वास्थ्य केंद्र या किसी सरकारी अस्पताल में जाएं।” इसके साथ ही जेएनयू के सभी छात्रों और सदस्यों से कोविड-19 की रोकथाम के लिए समय-समय पर भारत सरकार और दिल्ली सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

जेएनयू ने 25 मई को छात्रावासों में फंसे छात्रों को विशेष श्रमिक ट्रेनों और अंतर-राज्यीय बस सेवा से अपने गृह-राज्य लौटने का परामर्श जारी किया था।

 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्लीअरविंद केजरीवालकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी