लाइव न्यूज़ :

Delhi 7 Lok Sabha Election: दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर इस दिन होगा मतदान

By धीरज मिश्रा | Updated: March 16, 2024 16:29 IST

Delhi 7 Lok Sabha Election: आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों की घोषणा कर दी है। इसी के साथ ही दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर इस दिन वोट डाले जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने सभी सात सीटों पर उतारे उम्मीदवार आप ने चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार तीन सीटों पर कांग्रेस घोषित करेगी उम्मीदवार

Delhi 7 Lok Sabha Election: आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों की घोषणा कर दी है। इसी के साथ ही दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर इस दिन वोट डाले जाएंगे। दिल्ली में छठे चरण में होगा लोकसभा का चुनाव। 25 मई को होगी वोटिंग। 19 अप्रैल से 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव 2024, वोटों की गिनती 4 जून को होगी। लोक सभा चुनावों के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। लोक सभा चुनावों के लिए दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। लोक सभा चुनावों के लिए तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा।

चलिए आपको विस्तार से समझाते हैं। दिल्ली में सात लोकसभा की सीटें हैं। मौजूदा समय में इन सभी सात सीटों पर भाजपा के सांसद हैं। बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए सात उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी को बीजेपी ने तीसरी बार टिकट दिया है।

बाकी छह मौजूदा सांसदों का टिकट काट लिया गया है। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर साल 2014 से 2019 के चुनावों में बीजेपी ने क्लीन स्विप किया। कांग्रेस-आप के उम्मीदवारों ने बीजेपी के सामने सरेंडर कर दिया। बीजेपी को विश्वास है कि इस बार भी सभी सात सीटें बीजेपी की झोली में जाएगी। इधर सात सीटों पर कांग्रेस-आप ने गठबंधन कर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आप ने चार सीटों पर उम्मीदवार भी उतार दिए हैं। कांग्रेस तीन सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगी।

2014-2019 में किसे कितने वोट मिले 

साल 2014 में बीजेपी ने सात सीटें जीती। बीजेपी को 46.6 फीसदी वोट शेयर के साथ 38 लाख 38 हजार 850 वोट मिले। आम आदमी पार्टी को 27 लाख 22 हजार 887 वोट मिले थे। साल 2019 के चुनावों में बीजेपी ने 56.9 फीसदी वोट शेयर के साथ सात सीटें जीती। बीजेपी को ही 49 लाख 8 हजार 541 वोट मिले थे। 22.6 फीसदी वोट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रही कांग्रेस को कुल मिलाकर 19 लाख 53 हजार 900 वोट मिले थे और पार्टी सात में पांच सीटों पर रनरअप रही थी।

दिल्ली में मतदाता

चुनाव आयोग की वेबसाइट के तहत कुल 1,47,18,119 मतदाता हैं। इनमें से 79,86,572 पुरुष मतदाता और 67,30,371 महिला मतदाता हैं। वहीं 1,176 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

दिल्ली की सात लोकसभा सीट पर आप-इंडिया के प्रत्याशी

नई दिल्ली से बीजेपी की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज, आप से सोमनाथ भारती, चांदनी चौक से बीजेपी उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के उम्मीदवार मनोज तिवारी, पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी के उम्मीदवार कमलजीत सहरावत आप से महाबल मिश्रा, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी आप से सहीराम पहलवान, पूर्वी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा आप से कुलदीप कुमार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?