लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना से कहा, "अप्रत्याशित संघर्ष के लिए तैयार रहें"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 7, 2023 09:53 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना को समुद्रीय तटों के साथ-साथ चीन और पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर उच्च निगरानी रखने की आवश्यकता है और बदलती वैश्विक परिस्थितियों में हमें भविष्य के अप्रत्याशित संघर्ष के लिए तैयार रहना है।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों को बढ़ते खतरों का लिए तैयार रहने के लिए कहा भारतीय सेना को समुद्रीय तटों के साथ चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर निगरानी रखनी होगी फौज भविष्य की सभी चुनौतियों से निपटने के लिए हर समय तैयार रहे

दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि सशस्त्र बलों को बढ़ते खतरों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए भविष्य की क्षमताओं को विकसित करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने जोर देते हुए यह भी कहा कि भारतीय सेना को समुद्रीय तटों के साथ-साथ चीन और पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर उच्च निगरानी रखने की आवश्यकता है। 

स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सवार गोवा तट के वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, “भविष्य के संघर्ष अप्रत्याशित होंगे और लगातार बदल रही वैश्विक व्यवस्था ने सभी देशों को नई रणनीति बनाने के लिए मजबूर किया है।”

उन्होंने कहा, “भारतीय फौज को उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं के साथ-साथ पूरे समुद्र तट पर लगातार चौकसी बनाए रखनी चाहिए और साथ में हमें भविष्य की सभी चुनौतियों से निपटने के लिए हर समय तैयार रहने की जरूरत है।

नौसेना के मिशन आधारित तैनाती ने हिंद महासागर क्षेत्र में मैत्री देशों के साथ मिलकर "सुरक्षा भागीदार" के रूप में मजबूती से खड़े होने और समुद्री क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों की रक्षा करते हुए भारत की स्थिति में सुधार किया है।

रक्षा मंत्री ने कहा, "हमें देश की सामाजिक और आर्थिक उन्नति सुनिश्चित करने के लिए सीमाओं को सुरक्षित करना आवश्यक है। आज के "अमृत काल" में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए "नए जोश और उत्साह" के साथ आगे बढ़ रहा है।

राजनाथ सिंह ने सेना से आर्थिक विकास और सुरक्षा के बीच संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि रक्षा उद्योग भारत के लिए "प्रमुख निर्माता" बन गया है, जो अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रहा है और देश की उन्नति की रक्षा कर रहा है।

टॅग्स :राजनाथ सिंहभारतपाकिस्तानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव