लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्रालय के अधिकारी का अंदेशा, 'भारतीय पायलट के साथ हुआ बुरा बर्ताव, पाक सेना जैश और मसूद को दे रही है पनाह'

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 28, 2019 13:57 IST

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट कर जानकरी दी है कि उनके पास भारत का एक पायलट है। उससे पहले पाकिस्तान की ओर से ये दावा किया जा रहा था कि पाकिस्तान ने भारत के दो विमान मार गिराए हैं और दो भारतीय पायलट को भी गिरफ्तार किया है। जिसका बाद में पाकिस्तान की ओर से ही खंडन किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देPOW (प्रिजनर्स ऑफ वॉर) यानी युद्धबंदियों के अधिकारों और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए कुछ निमय हैं, जिसे जेनेवा कन्वेंशन का नाम दिया गया है।  जेनेवा कन्वेंशन  के किसी भी युद्धबंदियों की टीवी पर चित्र, विडियो या उनसे जुड़ी अन्य चीजें नहीं दिखाई जा सकती है। 

भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि हमारा मानना है कि पाकिस्तान द्वारा किया गया हवाई हमला सैन्य प्रतिष्ठानों पर किया गया था। हमें लगता है, पाकिस्तान की सेना ने जेनेवा समझौते का उल्लंघन करते हुए भारतीय वायुसेना के पायलट के साथ बुरा व्यवहार किया है।" पाकिस्तान का दावा है कि उसके कब्जे में भारत का पायलट है। वहीं, भारत ने भी यह माना है कि पाकिस्तान के कब्जे में उनका एयरफोर्स का एक जवान है। हालांकि भारत की ओर से भारतीय एयरफोर्स जवान की पहचान नहीं बताई गई है। 

 रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यह भी कहा, ''हमारा मानना है कि पाकिस्तान की सेना सक्रिय रूप से जैश-ए-मोहम्मद को समर्थन दे रही है, और मसूद अजहर जैसे उसके सरगनाओं को अपने ठिकानों पर पनाह दे रही है। "

जानिए क्या होता है जेनेवा कन्वेंशन

- POW (प्रिजनर्स ऑफ वॉर) यानी युद्धबंदियों के अधिकारों और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए कुछ निमय हैं, जिसे जेनेवा कन्वेंशन का नाम दिया गया है। 

- जेनेवा कन्वेंशन  के किसी भी युद्धबंदियों की टीवी पर चित्र, विडियो या उनसे जुड़ी अन्य चीजें नहीं दिखाई जा सकती है। 

- जेनेवा कन्वेंशन में साफ-साफ बताया गया है कि युद्धबंदियों के क्या अधिकार हैं। इसके मुताबिक, युद्धबंदी के साथ अमानवीय बर्ताव नहीं किया जाएगा। उसे किसी भी तरह से प्रताड़ित या फिर शोषित नहीं किया जाएगा।

- जेनेवा कन्वेंशन के मुताबिक पकड़े जाने पर युद्धबंदी सिर्फ अपना नाम, अपना सीरियल नंबर और पोजिशन ही बता सकता है ताकि वह किसी खतरे की चपेट में न आए। 

-जेनेवा कन्वेंशन कहता है कि युद्ध खत्म होने पर युद्धबंदी को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए और उसे उसके देश भेजा जाना चाहिए। 

-जेनेवा कन्वेंशन के मुताबिक युद्धबंदी को उचित खाना-पीना दिया जाना चाहिए। उसकी हर तरह से देखभाल भी होनी चाहिए। इतना ही नहीं अगर उसको कोई मेडिकल की जरूरत हो तो उसे फौरन मिलना चाहिए। 

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा- सुरक्षित वापस भेजे हमारा जवान

विदेश मंत्रालय ने भारत ने पाकिस्तान को सलाह दी है कि भारतीय वायुसेना के जवान को पाक सेना की हिरासत में किसी तरह का कोई नुकसान न पहुंचाया जाए। भारत को उनके तत्काल और सुरक्षित वापसी की भी उम्मीद है।  विदेश मंत्रालय ने भारत ने पाकिस्तान द्वारा इंडियन एयरफोर्स के घायल जवान की तस्वीर जारी करने पर हुए इंटरनैशनल ह्यूमैनिटेरियन लॉ और जेनेवा कनवेंशन के मानदंडों के उल्लंघन करने को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। 

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने 27 फरवरी को जानकारी दी है कि पाकिस्तान का एक फाइटर प्लेन भारतीय वायुसेना ने मार गिराया। वहीं, उन्होंने पुष्टि की है कि भारत ने एक मिग 21 विमान को खोया है और हमारा एक पायलट भी लापता है। लेकिन उन्होंने पायलट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि इस बारे में जैसे-जैसे सूचना मिलेगी हम जवाब देंगे।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तानइंडियाइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए