लाइव न्यूज़ :

10वें डिफेंस एक्सपो में रक्षा प्रदर्शनी का उद्घाटन करने चेन्नई पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, काले झंडे दिखाकर विरोध

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 12, 2018 11:43 IST

कावेरी मुद्दे पर लोगों ने काले झंडे दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध किया।

Open in App

चेन्नई, 12 अप्रैलः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10वें डिफेंस एक्सपो में शिरकत करने गुरुवार को चेन्नई पहुंचे। डिफेंस एक्सपो में पीएम मोदी 'रक्षा प्रदर्शनी' और 'मेक इन इंडिया' स्टॉल का उद्घाटन करेंगे। इस बार के एक्सपो का थीम 'भारतः रक्षा निर्माण में उभरता हुआ हब' है। यह एक्सपो 10 अप्रैल को शुरू हुआ और 14 अप्रैल तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही बाहर कुछ युवकों ने काले झंडे दिखाने की कोशिश की। यह कावेरी जल विवाद मुद्दे पर विरोध स्वरूप किया गया था। बता दें कि नरेंद्र मोदी का संसद में काम-काज ना होने देने पर विपक्ष के खिलाफ आज एक दिन के उपवास पर हैं। यह भी पढ़ेंः- पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में बीजेपी नेताओं का उपवास, जानें सभी बड़ी बातें

डिफेंस एक्सपो में क्या है खास?

- 10वें डिफेंस एक्सपो में अमेरिका, ब्रिटेन और रूस समेत 47 देशों की 163 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। 

- रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस एक्सपो का उद्देश्य भारत की रक्षा निर्माण क्षमता को दिखाना है। रक्षा मंत्रालय के सचिव अजय कुमार ने बताया कि हमने पिछले साल 55 हजार करोड़ के रक्षा उपकरणों का निर्माण किया।

- इस बार 701 कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें 539 भारतीय और 163 विदेशी फर्म हैं। अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा भारतीय फर्म हिस्सा ले रही हैं।

- डिफेंस एक्सपो का कांसेप्ट 1998 में आया था। पहली बार भारत में 1999 में 197 कंपनियों ने इसमें हिस्सा लिया था।

- 2016 में यह एक्सपो पहली बार दिल्ली के बाहर गोवा में हुआ। तब रिकॉर्ड 44 देशों की 843 फर्म ने रजिस्ट्रेशन कराया। 2018 में दूसरा मौका है, जब एक्सपो दिल्ली से बाहर हो रहा है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"