लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में दीपावली का त्योहार धूम-धाम से मनाया, दुल्हन की तरह सजाया गई थी गुलाबी नगरी

By भाषा | Updated: October 28, 2019 05:47 IST

राजस्थान की राजधानी के प्रमुख मंदिरों, गोविंद देव, चांदपोल बाजार में रामचंद्र जी, हनुमान जी, खोले के हनुमान जी, और ताडकेश्वर जी के मंदिर में तड़के से ही बड़ी संख्या में उत्साही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में दीपावली का त्यौहार उत्साह और हर्षोल्लास के साथ से मनाया गया। राजधानी जयपुर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों की ओर से विभिन्न बाजारों को फूलों और रोशनी से सजाया गया है। नए कपड़े पहने लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया और बच्चों ने पटाखे फोड़े और उत्सव का आनंद लिया।

राजस्थान में दीपावली का त्योहार उत्साह और हर्षोल्लास के साथ से मनाया गया। राजधानी जयपुर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों की ओर से विभिन्न बाजारों को फूलों और रोशनी से सजाया गया है। नए कपड़े पहने लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया और बच्चों ने पटाखे फोड़े और उत्सव का आनंद लिया। जयपुर के प्रमुख बाजारों, जौहरी बाजार, चौड़ा रास्ता, एमआई रोड में देर रात तक खरीददारों की खासी भीड़ देखी गई।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिये पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात की विशेष व्यवस्था की गई थी। किशनपोल बाजार में पटाखों के खरीदारों में बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। राजधानी के प्रमुख मंदिरों, गोविंद देव, चांदपोल बाजार में रामचंद्र जी, हनुमान जी, खोले के हनुमान जी, और ताडकेश्वर जी के मंदिर में तड़के से ही बड़ी संख्या में उत्साही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दीपावली के अवसर पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए सभी से सुरक्षित और ‘इको फ्रेंडली’ दीपावली मनाने की अपील की। गहलोत ने ट्वीट के जरिये कहा ‘‘ मेरी अपील है कि महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश पर चलते हुए सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाएं।’’

मुख्यमंत्री ने देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों को भी दीपावली की बधाई दी। उन्होंने लिखा ‘‘मैं सभी से अपील करता हूं की आज सभी देश के जवानों को याद करें।’’ उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी प्रदेश वासियों को दीपावली की शुभकामनांए और बधाई दी।

पायलट ने ट्वीट के जरिये प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा ‘‘आज जैसे हम बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं, मैं प्रार्थना करता हूं कि प्रकाश का त्यौहार आप सभी के लिए खुशियां लेकर आए।’’

टॅग्स :दिवालीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब