राजस्थान में दीपावली का त्योहार धूम-धाम से मनाया, दुल्हन की तरह सजाया गई थी गुलाबी नगरी

By भाषा | Updated: October 28, 2019 05:47 IST2019-10-28T05:47:45+5:302019-10-28T05:47:45+5:30

राजस्थान की राजधानी के प्रमुख मंदिरों, गोविंद देव, चांदपोल बाजार में रामचंद्र जी, हनुमान जी, खोले के हनुमान जी, और ताडकेश्वर जी के मंदिर में तड़के से ही बड़ी संख्या में उत्साही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

Deepawali festival celebrated in Rajasthan | राजस्थान में दीपावली का त्योहार धूम-धाम से मनाया, दुल्हन की तरह सजाया गई थी गुलाबी नगरी

File Photo

Highlightsराजस्थान में दीपावली का त्यौहार उत्साह और हर्षोल्लास के साथ से मनाया गया। राजधानी जयपुर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों की ओर से विभिन्न बाजारों को फूलों और रोशनी से सजाया गया है। नए कपड़े पहने लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया और बच्चों ने पटाखे फोड़े और उत्सव का आनंद लिया।

राजस्थान में दीपावली का त्योहार उत्साह और हर्षोल्लास के साथ से मनाया गया। राजधानी जयपुर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों की ओर से विभिन्न बाजारों को फूलों और रोशनी से सजाया गया है। नए कपड़े पहने लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया और बच्चों ने पटाखे फोड़े और उत्सव का आनंद लिया। जयपुर के प्रमुख बाजारों, जौहरी बाजार, चौड़ा रास्ता, एमआई रोड में देर रात तक खरीददारों की खासी भीड़ देखी गई।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिये पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात की विशेष व्यवस्था की गई थी। किशनपोल बाजार में पटाखों के खरीदारों में बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। राजधानी के प्रमुख मंदिरों, गोविंद देव, चांदपोल बाजार में रामचंद्र जी, हनुमान जी, खोले के हनुमान जी, और ताडकेश्वर जी के मंदिर में तड़के से ही बड़ी संख्या में उत्साही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दीपावली के अवसर पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए सभी से सुरक्षित और ‘इको फ्रेंडली’ दीपावली मनाने की अपील की। गहलोत ने ट्वीट के जरिये कहा ‘‘ मेरी अपील है कि महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश पर चलते हुए सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाएं।’’

मुख्यमंत्री ने देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों को भी दीपावली की बधाई दी। उन्होंने लिखा ‘‘मैं सभी से अपील करता हूं की आज सभी देश के जवानों को याद करें।’’ उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी प्रदेश वासियों को दीपावली की शुभकामनांए और बधाई दी।

पायलट ने ट्वीट के जरिये प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा ‘‘आज जैसे हम बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं, मैं प्रार्थना करता हूं कि प्रकाश का त्यौहार आप सभी के लिए खुशियां लेकर आए।’’

Web Title: Deepawali festival celebrated in Rajasthan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे