लाइव न्यूज़ :

विद्यासागर की जयंती शिक्षक दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा करें : बंगाली संगठन की ममता से मांग

By भाषा | Updated: September 25, 2021 19:14 IST

Open in App

कोलकाता, 25 सितंबर बंगाली उपराष्ट्रवाद को बढ़ावा देने का कार्य करने वाले संगठन ‘बांग्ला पोक्खो’ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की जयंती 26 सितंबर को राज्य में शिक्षक दिवस के तौर पर मानाने की घोषणा करने की मांग की है।

संगठन का दावा है कि उसके द्वारा लिखे पत्र पर कवि जॉय गोस्वामी, शिक्षाविद पवित्र सरकार, भारतीय इतिहास के विशेषज्ञ नरसिंह प्रसाद भादुड़ी, गायक रूपम इस्लाम, विश्वभारती के पूर्व कुलपति सबुजकाली सेन सहित कई प्रख्यात बंगाली हस्तियों ने हस्ताक्षर किए हैं।

संगठन ने कहा, ‘‘ ईश्वरचंद्र विद्यासागर प्रगतिशाली सोच के अगुआ थे। उन्होंने आधुनिक और समकालीन शिक्षा की नींव रखी। उनकी किताब ‘वर्णोपरिचय’ के जरिये हमारे बच्चों ने दुनिया को जाना।’’

संगठन की अपील पर भादुड़ी ने कहा, ‘‘विद्यासागर अग्रणी थे जिनके पास संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के नाते पाठ्यक्रम में अंग्रेजी को शामिल करने की दूरदर्शिता थी। उन्होंने ‘वर्णोपरिचय’ में संस्कृत के शब्दों को बच्चों के लिए अधिक समझने योग्य बनाया। इसलिए इसमें कोई दो राय नहीं है कि उनकी जयंती हमारी शिक्षा प्रणाली में उनके योगदान को सम्मान देने के रूप में मनायी जानी चाहिए।’’

गौरतलब है कि देश में पांच सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस दिवस मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे