लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में स्कूलों को खोलने का फैसला अपरिपक्व, पुनर्विचार करे केजरीवाल सरकार: दिल्ली कांग्रेस प्रमुख

By भाषा | Updated: September 4, 2021 22:21 IST

Open in App

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने शनिवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों को खोलने का अरविंद केजरीवाल सरकार का फैसला अपरिपक्व है और यह बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए और स्कूलों को बंद करना चाहिए। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘विशेषज्ञों की मानें तो कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अक्टूबर महीने में कोविड पीक पर होगा तथा केजरीवाल सरकार का त्योहारों के सीजन से पूर्व स्कूल खोलने का निर्णय दिल्ली में स्कूली बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। यह अपरिपक्व फैसला है।’’ उनके मुताबिक, ‘‘देश के जिन राज्यों में स्कूल खोले गए हैं, वहां स्कूली बच्चों में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में बच्चों की जान जोखिम में न डालकर दिल्ली के स्कूलों को तुरंत बंद कर देना चाहिए।’’ कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘कहीं केजरीवाल ने प्राइवेट स्कूलों के दवाब में आकर तो स्कूल खोलने का फैसला नहीं लिया है, जो सिर्फ छात्रों से फीस उगाही करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी