लाइव न्यूज़ :

शाम छह बजे तक के समाचार: दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 42 पहुंची, निर्भया मामले में पवन गुप्ता ने SC में दायर की याचिका

By भाषा | Updated: February 28, 2020 18:38 IST

वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस का प्रभाव बढ़ने की आशंका में दुनियाभर के बाजारों में निवेशकों की घबराहट भरी बिकवाली जारी रही। इस बिकवाली के चलते शुक्रवार को बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में 1,448.37 अंक की इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट दर्ज की गयी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से दुनियाभर में 83,000 से अधिक लोग संक्रमित, 2800 लोगों की मौत।अमेरिका ने भारत से शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने के लोगों के अधिकार के “संरक्षण एवं सम्मान” की अपील की।

शुक्रवार शाम छह बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी समाचार इस प्रकार हैं :

अदालत लीड दिल्ली हिंसा उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा की एनआईए से जांच कराने का अनुरोध : अदालत ने मांगा केन्द्र व दिल्ली की आप सरकार से जवाब नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के मकसद से अवैध गतिविधियां (रोकथाम) कानून (यूएपीए) के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच के अनुरोध वाली याचिका पर केंद्र और दिल्ली सरकार से शुक्रवार को जवाब मांगा।

न्यायालय लीड चिन्मयानंद न्यायालय चिन्मयानंद के खिलाफ बलात्कार का मामला दिल्ली की अदालत को सौंपने की याचिका पर करेगा सुनवाई नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय शुक्रवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ बलात्कार का मामला दिल्ली की अदालत को सौंपने के लिये शिकायतकर्ता कानून की छात्रा की याचिका पर दो मार्च को सुनवाई के लिये तैयार हो गया।

दिल्ली लीड हिंसा दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा 42 पर पहुंचा नयी दिल्ली : दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में शुक्रवार को चार और लोगों की मौत के साथ सांप्रदायिक हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है।

न्यायालय निर्भया निर्भया मामला: मौत की सजा के फैसले पर दोषी पवन कुमार गुप्ता ने सुधारात्मक याचिका दायर की नयी दिल्ली : निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले में चौथे मुजरिम पवन कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में सुधारात्मक याचिका दायर कर मौत की सजा को उम्र कैद में तब्दील करने का अनुरोध किया है।

महाराष्ट्र विधायक लीड बलात्कार पार्षद के बलात्कार के आरोप में पूर्व भाजपा विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भायंदर उपनगर में एक महिला पार्षद का कथित रूप से उत्पीड़न और उससे बलात्कार करने के आरोप में पूर्व भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता के खिलाफ शुक्रवार को जिले की ग्रामीण पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

तमिलनाडु लीड द्रमुक विधायक द्रमुक विधायक कथावारायण का निधन चेन्नई : द्रमुक विधायक एस. कथावारायण का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। वह पार्टी के दूसरे विधायक हैं जिनका पिछले दो दिनों में निधन हो गया है।

कोरोना वायरस विश्व मामले कोरोना वायरस : दुनियाभर में 83,000 से अधिक लोग संक्रमित, 2800 लोगों की मौत बीजिंग : चीन में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस से दुनियाभर में 83,000 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं।

अमेरिका भारत हिंसा दिल्ली हिंसा : अमेरिका ने भारत से शांतिपूर्ण सभा के अधिकार के सम्मान की अपील की वाशिंगटन : अमेरिका ने भारत से शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने के लोगों के अधिकार के “संरक्षण एवं सम्मान” की अपील की और उन लोगों को जिम्मेदार ठहराने को कहा जो संशोधित नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली में हुई हिंसा को भड़काने में शामिल हैं।

शेयर कोरोना वायरस से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1,448 अंक गिरा, निवेशकों के 5.45 लाख करोड़ डूबे मुंबई : वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस का प्रभाव बढ़ने की आशंका में दुनियाभर के बाजारों में निवेशकों की घबराहट भरी बिकवाली जारी रही। इस बिकवाली के चलते शुक्रवार को बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में 1,448.37 अंक की इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट दर्ज की गयी।

विमानन विस्तार ड्रीमलाइनर विस्तार को मिला बोइंग का पहला ड्रीमलाइनर विमान वाशिंगटन : घरेलू विमानन कंपनी विस्तार को बोइंग के पहले ड्रीमलाइनर विमान की आपूर्ति हो गयी है। कंपनी बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान का परिचालन करने वाली पहली भारतीय विमानन कंपनी बन जाएगी। खेल23 खेल निशानेबाजी भारत लीड वायरस कोरोना वायरस प्रभाव : भारत साइप्रस में होने वाले निशानेबाजी विश्व कप से हटा नयी दिल्ली : भारत साइप्रस में कोरोना वायरस के खतरे के कारण वहां होने वाले निशानेबाजी विश्व कप से हट गया। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीसुप्रीम कोर्टनिर्भया गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी