लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप पीड़िता की मौत पर योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'फास्ट-ट्रैक अदालत में होगी सुनवाई, अपराधियों को मिलेगी सख्त सजा'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 7, 2019 10:24 IST

Yogi Adityanath: उन्नाव रेप पीड़िता की मौत पर गहरा दुख जताते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगी

Open in App
ठळक मुद्देयोगी ने कहा, उन्नाव रेप पीड़िता मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगीयोगी आदित्यनाथ ने उन्नाव रेप पीड़िता की मौत पर जताया गहरा दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव रेप पीड़िता की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि इस मामले को फास्ट-ट्रैक अदालत को सौंपा जाएगा।

उन्नाव रेप पीड़िता को गुरुवार को आरोपियों द्वारा जला दिए जाने के बाद गंभीर हालत में शुक्रवार सुबह दिल्ली के सफदजंग अस्पताल लाया गया था, जहां रात में उसकी मौत हो गई। रेप पीड़िता ने अपने बयान में रेप आरोपियों पर ही उसे जलाने का आरोप लगाया था।

गुरुवार को जलाए जाने के बाद महिला के शरीर का 90 फीसदी हिस्सा जल गया था। उसकी शुक्रवार को रात 11: 40 मिनट पर सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई, जहां उसे गुरुवार शाम को एयरलिफ्ट करके यूपी से लाया गया था।

अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, महिला के शव को फॉरेंसिक विभाग को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद शव को परिवार को सौंपा जाएगा। अटोप्सी की रिपोर्ट पुलिस को दी जाएगी।

योगी ने कहा, उन्नाव रेप पीड़िता मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक अदालत में

एएनआई के मुताबिक, उन्नाव रेप पीड़िता की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस केस को फास्ट-ट्रैक अदालत को सौंपा जाएगा।  

योगी ने कहा, 'महिला की मौत की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। इस मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक अदालत में होगी और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।'

उन्नाव में इस साल महिलाओं के प्रति अपराध के मामले चर्चा में रहे। 2019 में जनवरी से नवंबर तक इस जिले में रेप के 86 और यौन उत्पीड़न के 185 मामले दर्ज किए गए हैं।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप