लाइव न्यूज़ :

नोएडा में मृत बैल मिले, प्रशासन चौकन्ना

By भाषा | Updated: July 21, 2021 14:03 IST

Open in App

नोएडा, 21 जुलाई थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में सोम बाजार के पास बुधवार सुबह दो बैलों के शव मिलने के बाद हिंदूवादी संगठनों के नेता व स्थानीय लोगों ने दोनों को मारे जाने का आरोप लगाया और नारेबाजी की, वहीं पुलिस ने करंट लगने से बैलों की मौत होने की बात कही है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में सोम बाजार के पास मृत बैल मिलने की सूचना पाने के बाद मौके पर पशु चिकित्सकों को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सकों के अनुसार बिजली के ट्रांसफार्मर से दोनों गोवंश को करंट लगा है जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। अपर पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पुलिस को आशंका है कि कुछ अराजक तत्व इस मामले को तूल देकर शहर की आबोहवा खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। बकरीद के दिन इस तरह की घटना सामने आने के मद्देनजर प्रशासन चौकन्ना है।

चश्मदीदों के अनुसार बैलों के मृत मिलने की सूचना पाकर हिंदूवादी संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने गोवंश के दोनों पशुओं को मारे जाने का आरोप लगाया है। हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने आशंका व्यक्त की कि दोनों बैलों को अधिक मात्रा में नशीला पदार्थ दिया गया है, जिससे उनकी मौत हो गई।

मामले की नजाकत को देखते हुए थाना सेक्टर 39 पुलिस के अलावा मौके पर कई थानों की पुलिस व उच्चाधिकारी भी पहुंच गए तथा उन्होंने भीड़ को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस व मौके पर मौजूद लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम