लाइव न्यूज़ :

आठ महीने पहले भारत-पाकिस्तान सीमा पर लापता जवान का शव कश्मीर में बरामद

By भाषा | Updated: August 17, 2020 16:57 IST

आठ महीने पहले भारत-पाकिस्तान सीमा पर गश्त के दौरान लापता हुए सेना के हवलदार का शव कश्मीर घाटी में बरामद किया गया। इस बात की जानकारी उनके परिजन को दे दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे11 वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात नेगी आठ जनवरी को आए बर्फीले तूफान के दौरान फिसलकर पाकिस्तान की तरफ गिर गए ।नेगी का पता लगाने का काफी प्रयास किया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिलने पर इस साल मई में उन्हें 'शहीद' का दर्जा देते हुए मृत घोषित कर दिया गया।शनिवार को गुलमर्ग क्षेत्र से एक शव बरामद हुआ जिसकी पहचान हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी के रूप में हुई ।

देहरादून: कश्मीर घाटी में आठ महीने पहले भारत-पाकिस्तान सीमा पर गश्त के दौरान लापता हुए सेना के हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी का शव बरामद हो गया है । उनके परिजनों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी । नेगी के चचेरे भाई दिनेश नेगी ने बताया कि जवान का शव मिलने की जानकारी उनकी बटालियन के एक अधिकारी ने उनकी पत्नी को दी है।

उन्होंने बताया कि दिवंगत जवान का शव उनके लापता होने के आठ महीने के बाद शनिवार को कश्मीर के गुलमर्ग के जंगलों में बरामद हुआ । इससे पहले माना जा रहा था कि 11 वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात नेगी आठ जनवरी को आए बर्फीले तूफान के दौरान फिसलकर पाकिस्तान की तरफ गिर गए ।

सेना ने नेगी का पता लगाने का काफी प्रयास किया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिलने पर इस साल मई में उन्हें 'शहीद' का दर्जा देते हुए मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि, शनिवार को गुलमर्ग क्षेत्र से एक शव बरामद हुआ जिसकी पहचान हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी के रूप में हुई ।

नेगी मूल रूप से चमोली जिले के आदिबद्री तहसील के पजियाणा गांव के रहने वाले थे। परिजनों ने बताया कि दिवंगत नेगी के शव की कोविड-19 जांच सहित सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं और 18 या 19 अगस्त तक उनका शव देहरादून पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार की देर रात सोशल मीडिया पर किये गये पोस्ट में जवान को श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह उन्हें सैल्यूट करते हैं। रावत ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान परिवार को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति दें । मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उनके परिजनों के साथ खड़ी है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानएलओसीत्रिवेंद्र सिंह रावतउत्तराखण्डभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब