लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मशहूर SN मार्केट में लगा ताला, Covid प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2021 10:24 IST

दिल्ली में पहले भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने को लेकर जनपथ मार्केट, लक्ष्मी नगर मार्केट समेत कुछ और बाजारों को बंद करने का आदेश दिया गया था. यह फैसले जिलाधिकारी और दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की मंजूरी के बाद लिया गया था.

Open in App
ठळक मुद्देसरोजिनी नगर एक्सपोर्ट मार्केट को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देशसरोजिनी नगर व्यापारी संगठन आज करेगा बैठकपहले भी बंद किए जा चुके हैं जनपथ, लक्ष्मी नगर मार्केट

दिल्ली में SN मार्केट के नाम से मशहूर सरोजिनी नगर एक्सपोर्ट मार्केट को दिल्ली सरकार ने बंद करने का निर्देश जारी किया हैं. कोरोना वायरस प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन होने के चलते सरकार को यह फैसला लेना पड़ा. मार्केट को अगले आदेश तक के लिए बंद करने का ऑर्डर जारी किया गया है. यह मार्केट रविवार से बंद रहेगी. इस फैसले के बाद सरोजिनी नगर के अलग-अलग मार्केट एसोसिएशन ने आज बैठक बुलाई है.

दिल्ली में कोरोना नियमों का पालन करते हुए कई तरह की छूट दी गई हैं. इसी के तहत दिल्ली के बाजारों को सुबह 10 से रात 8 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई हैं. हालांकि, कई बार इन मार्केट्स में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क आदि जैसे नियमों का उल्लंघन होता देखा गया है. इसके चलते ही इस बार सरोजिनी नगर मार्केट पर कार्रवाई की गई है.

दिल्ली में पहले भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने को लेकर जनपथ मार्केट, लक्ष्मी नगर मार्केट समेत कुछ और बाजारों को बंद करने का आदेश दिया गया था. यह फैसले जिलाधिकारी और दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की मंजूरी के बाद लिया गया था.

इस साल अप्रैल-मई के महीने में देशभर में कोरोना की दूसरी लहर ने काफी तबाही मचाई थी. इसके बाद विभिन्न राज्यों में मामले लगातार कम होते रहे, लेकिन संभावित तीसरी लहर को लेकर सरकारें लगातार सतर्क हैं और नियमों का उल्लंघन होने पर कार्रवाई कर रही हैं. 

राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 25,027 लोगों की महामारी की वजह से जान जा चुकी है. इस समय राजधानी में महामारी का पॉजिटिविटी रेट 0.88 फीसदी है.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियादिल्लीकोरोना वायरसअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी