लाइव न्यूज़ :

दौलताबाद कृषि सहकारिताः वाम-कांग्रेस गठबंधन ने 43 में से 39 सीट पर किया कब्जा?, मुर्शिदाबाद में ममता बनर्जी को बुरी तरह से दी मात, केवल 4 सीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2025 22:05 IST

Daulatabad Agricultural Cooperative: आम आदमी ने टीएमसी को स्पष्ट संदेश भेजा है कि अत्याचार और भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंका जाएगा और यह परिणाम उसी का प्रतिबिंब है।

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी को केवल चार सीट पर जीत मिली है। गठबंधन ने क्रेडिट सोसाइटी में 39 सीट जीती हैं।चुनावों से पहले जनता के मिजाज का संकेत बताया।

कोलकाताः वाम-कांग्रेस गठबंधन ने रविवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के दौलताबाद में महाराजपुर कृषि समबाय (सहकारी) समिति की 43 में से 39 सीट पर जीत हासिल की। कांग्रेस नेताओं ने इसे 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले जनता के मिजाज का संकेत बताया। कांग्रेस नेता मनोज चक्रवर्ती ने कहा, “गठबंधन ने क्रेडिट सोसाइटी में 39 सीट जीती हैं, जबकि टीएमसी को केवल चार सीट पर जीत मिली है। यह सिर्फ शुरुआत है। पिछले महीने धमकी का सामना करने के बावजूद लोग वोट देने के लिए आगे आए।

आम आदमी ने टीएमसी को स्पष्ट संदेश भेजा है कि अत्याचार और भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंका जाएगा और यह परिणाम उसी का प्रतिबिंब है।” मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी-कांग्रेस गठबंधन ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने उनके उम्मीदवारों को चुनाव में भाग लेने से रोकने के लिए बल प्रयोग किया, इसके बावजूद उन्हें बहुमत का समर्थन मिला है।

माकपा के एक स्थानीय नेता ने कहा, “नामांकन से लेकर मतदान तक, तृणमूल ने प्रक्रिया को पटरी से उतारने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने उन्हें उचित जवाब दिया है।” हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने सभी आरोपों से इनकार किया और अशांति पैदा करने के लिए विपक्ष को दोषी ठहराया। महाराजपुर कृषि समबाय समिति मुख्य रूप से मुर्शिदाबाद जिले में कृषि और संबद्ध क्षेत्र की गतिविधियों को पूरा करती है।

पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट पर 19 जून को उपचुनाव होगा

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कालीगंज विधानसभा क्षेत्र में 19 जून को उपचुनाव होगा। निर्वाचन आयोग ने रविवार को यह घोषणा की। इसमें कहा गया है कि कालीगंज उन चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों में से एक है जहां उस दिन उपचुनाव होंगे।

फरवरी में तृणमूल विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी। निर्वाचन आयोग ने कहा कि परिणाम 23 जून को घोषित किये जायेंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि दो जून है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच तीन जून को की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि पांच जून है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीकांग्रेसकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील