लाइव न्यूज़ :

डाटा चोरी मामला: केसी त्यागी बोले- मेरे बेटे अमरीश और जेडीयू का कैम्ब्रीज एनालाइटिक के बीच कोई संबंध नहीं

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 22, 2018 17:51 IST

भारत में केसी त्यागी के बेटे अमरीश त्यागी कैम्ब्रिज एनालिटिक से जुड़ी भारतीय कंपनी के मालिक है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 मार्च। डाटा चोरी के मामले में राज्यसभा सांसद और दिग्गज नेता केसी त्यागी ने सफाई देते हुए कहा है कि मेरे बेटे अमरीश त्यागी और कैम्ब्रीज एनालाइटिक के बीच कोई संबंध नहीं है। न तो उनके बीच कोई फाइनेन्शियल ट्रांजेक्शन हुआ है और न ही उनके साथ कोई शेयर होल्डिंग है जांच के लिए सब कुछ खुला है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस मामले में जनता दल यूनाइटेड का भी कोई संबंध नहीं है और न ही 2010 में हुए चुनाव के दौरान जेडीयू ने उनसे किसी तरह की मदद ली है।

उन्होंने कहा कि, जेडीयू का कैम्ब्रीज एनालाइटिक से कोई संबंध नही है। उनके सीईओ ने न तो कभी नीतीश जी से मुलाकात की है और न ही मुझसे। हम एक सामाजिक संगठन हैं और हम ऐसी सभी बातों से दूर रहते हैं, सिवाय इसके कि पिछले चुनाव में प्रशांत किशोर ने हमारी मदद की थी।इससे पहले डाटा चोरी के मामले में राज्यसभा सांसद और दिग्गज नेता केसी त्यागी से जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड) ने सफाई मांगी थी। दरअसल राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनावी कैंपेन के लिए डाटा मुहैया करवाने वाली कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिक पर करोड़ों फेसबुक यूजर के डाटा चोरी करने का आरोप हैं। बता दें कि भारत में केसी त्यागी के बेटे अमरीश त्यागी कैम्ब्रिज एनालिटिक से जुड़ी भारतीय कंपनी के मालिक है।

 

फेसबुक यूजर्स के डेटा लीक स्कैंडल के मामले में फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि यूजर्स की प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए इस पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। 

टॅग्स :फेसबुकजेडीयूनितीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप