लाइव न्यूज़ :

दरभंगा में 10 करोड़ की लूट, तेजस्वी यादव का ट्वीट-महाजंगलराज के महाराजा किधर, राजद-कांग्रेस ने सीएम नीतीश पर बोला हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: December 9, 2020 21:13 IST

बिहार के दरभंगा में 10 करोड़ रुपये के सोने की लूट हुई है. राजद-कांग्रेस सहित विपक्ष ने नीतीश सरकार पर हमला बोल दिया है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि यह राज्य में क्या हो रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के महासुशासनी महाजंगलराज में महालूट, महाडकैती, महाहत्याओं की ख़ौफ़नाक महाबहार है.दरभंगा में सत्ता संरक्षित हथियारबंद अपराधी दिनदहाड़े भरे बाज़ार में कई राउंड फायरिंग कर 10करोड़ का सोना लूट ले गए.

पटनाः बिहार के दरभंगा में 10 करोड़ रुपये की सोना लूट के बाद नीतीश कुमार की शासन पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं.

एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बढ़ते अपराध पर विराम लगाने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अपराधी आसानी से अपनी वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. ऐसे में अब यह कहा जाने लगा है कि बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है, तभी तो अपराधियों में पुलिस का खौफ पूरी तरह से खत्म हो गया है.

दिनदहाडे़ हुई इस बड़ी वारदात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से विपक्षियों के निशाने पर आ गए हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन राज पर सवाल खडे़ किये हैं. 

दरभंगा में दिनदहाडे़ बड़ी लूट के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बिहार के महासुशासनी महाजंगलराज में महालूट, महाडकैती, महाहत्याओं की खौफनाक महाबहार है. महासमीक्षा बैठकों की महानौटंकी छोड़ अपने महागुंडों को रोकिए.

इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने नीतीश कुमार की शासन पर जबर्दस्त निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने ट्वीटर पर लूट की सीसीटीवी फूटेज को शेयर करते हुए लिखा कि, ”महाजंगलराज का महाडरावना नजारा. दरभंगा में सत्ता संरक्षित हथियारबंद अपराधी दिनदहाडे़ भरे बाज़ार में कई राउंड फायरिंग कर 10 करोड़ का सोना लूट ले गए. चंद कदम दूर ही एसपी ऑफिस और भाजपा विधायक का आवास है. जवाब कौन देगा 30 साल पहले के मुख्यमंत्री या वर्तमान मुख्यमंत्री? काश! महाजंगलराज के महाराजा इसपर कुछ बोलते?”

नीतीश कुमार बिहार की कानून-व्यवस्था पर पटना में उच्चस्तरीय बैठक पर बैठक करते हैं, लेकिन उसका कोई फायदा मिलते नहीं दिखता. आज भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कानून-व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक कर रहे थे. उधर, दरभंगा में बदमाशों ने दिनदहाडे़ धावा बोलकर करोड़ों रुपये का सोना लूट लिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गए. पुलिस हाथ मलते रह गई. इतनी बड़ी लूट की वारदात के बाद बिहार के कारोबारी डर गए हैं. कारोबारी कह रहे हैं कि सुशासन राज में भी डर लगने लगा है.

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादवराबड़ी देवीलालू प्रसाद यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सुशील कुमार मोदीकांग्रेसआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी