लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के अमेठी में दलित लड़की के साथ कथित दुष्कर्म

By भाषा | Updated: September 1, 2021 16:32 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी शंकर गंज के एक एक गांव की 10 वर्षीय दलित छात्रा के साथ एक नाबालिग लड़के द्वारा कथित बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । मामले में पुलिस की भूमिका से नाराज तिलोई से भाजपा विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह एवं प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिंह मोहनगंज थाने पहुच कर मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस को उसकी कार्य प्रणाली के लिए फटकार लगायी। परिजनों द्धारा थाने में दी गयी तहरीर के मुताबिक लड़की 30 अगस्त की दोपहर गांव में ही खेल रही थी, तभी गांव का ही 17 वर्षीय युवक उसे उठा कर ले गया और खेत में उसके साथ कथित दुष्कर्म किया। तहरीर के मुताबिक लड़की को तीन दिन से लगातार रक्तस्राव हो रहा था, उसे परिजन डाक्टर के पास ले गये जहां लड़की ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। पुलिस उपाधीक्षक तिलोई अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप