लाइव न्यूज़ :

Dadri Nagar Palika: दादरी नगर पालिका पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित, नगर पंचायत की तीन सीट महिलाओं के लिए आरक्षित, जानें क्या होगा असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2022 14:40 IST

Dadri Nagar Palika: नगर पंचायत में अध्यक्ष के तीन पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जिनमें एक अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला शामिल है। गौतम बुद्ध नगर में केवल एक नगर पालिका दादरी है और पांच नगर पंचायत दनकौर, रबूपुरा, बिलासपुर, जहांगीरपुर, और जेवर है।

Open in App
ठळक मुद्देदादरी नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।200 नगर पालिका परिषदों तथा 545 नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए आरक्षित सीटों की अनंतिम सूची जारी की थी। निस्तारण कर 14 दिसंबर के बाद राज्‍य निर्वाचन आयोग को निकायों के निर्वाचन का प्रस्ताव दे दिया जाएगा।

नोएडाः उत्तर प्रदेश सरकार ने गौतम बुद्ध नगर जिले की एकमात्र नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों को आरक्षित रखने की घोषणा की है। दादरी नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

वहीं नगर पंचायत में अध्यक्ष के तीन पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जिनमें एक अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला शामिल है। गौतम बुद्ध नगर में केवल एक नगर पालिका दादरी है और पांच नगर पंचायत दनकौर, रबूपुरा, बिलासपुर, जहांगीरपुर, और जेवर है।

दादरी नगर पालिका को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। दनकौर अनुसूचित जाति, जेवर पिछड़ा वर्ग महिला, रबूपुरा महिला, जहांगीरपुर महिला और बिलासपुर को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने सोमवार को राज्य के 17 नगर निगमों के महापौर और 200 नगर पालिका परिषदों तथा 545 नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए आरक्षित सीटों की अनंतिम सूची जारी की थी।

शर्मा ने त्रिस्तरीय 760 नगरीय निकायों में निर्वाचन के लिए महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी करते हुए कहा कि सात दिनों के भीतर आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किया गया है और यह आ‍पत्ति मिलने के दो दिन बाद अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह में आपत्तियों के मिलने के बाद उनका निस्तारण कर 14 दिसंबर के बाद राज्‍य निर्वाचन आयोग को निकायों के निर्वाचन का प्रस्ताव दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सहमति के बाद राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी।

 

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन